2 करोड़ से ज्यादा पेंडिंग चालानों पर बड़ा फैसला, दिल्ली के 39 SDM को मिल सकती है जमा कराने की शक्ति

नई दिल्ली  राजधानी की सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए चालान कट गया, तो अब उसे जमा कराने के लिए ई-कोर्ट या लोक अदालत का चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार दो करोड़ से अधिक पेंडिंग चालान जमा करने की व्यवस्था को घर के करीब ले जाने की तैयारी कर रही है। इसके…

2 करोड़ से ज्यादा पेंडिंग चालानों पर बड़ा फैसला, दिल्ली के 39 SDM को मिल सकती है जमा कराने की शक्ति

नई दिल्ली
 राजधानी की सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए चालान कट गया, तो अब उसे जमा कराने के लिए ई-कोर्ट या लोक अदालत का चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है। दिल्ली सरकार दो करोड़ से अधिक पेंडिंग चालान जमा करने की व्यवस्था को घर के करीब ले जाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 13 जिले के सभी 39 SDM को चालान जमा करने की शक्ति देने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

विशेष पोर्टल भी तैयार
सूत्रों के मुताबिक, सभी 39 SDM के अलावा परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी चालान जमा करने की शक्ति मिल सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक कोई भी गाड़ी मालिक सीधे SDM ऑफिस में जाकर अपना चालान जमा करा पाएंगे। इसके लिए एक विशेष पोर्टल भी तैयार किया जाएगा, जिसे दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। चालान जमा कराने के लिए SDM को अलग लॉगिन ID और पासवर्ड दिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में हर साल 80% चालान पेंडिंग रह जाते हैं।

जमा होते ही पोर्टल से हटेगा
चालान जमा होते ही ट्रैफिक पुलिस के सिस्टम में अपडेट हो जाएगा और पोर्टल से हटा दिया जाएगा। सरकार को SDM ऑफिस को चालान जमा करने की शक्ति देने के लिए मोटर वीइकल एक्ट में बदलाव करना होगा। प्रस्तावित संशोधन को दिल्ली विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद छह महीने की निर्धारित अवधि में लागू करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिलहाल यह प्रस्ताव कैबिनेट के पास है

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports