,

खरीफ फसल पंजीकरण की फिर खुली विंडो, 27 सितंबर तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़  मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ की फसल का पंजीकरण कराने के लिए किसानों को एक बार फिर से मौका दिया गया। सोमवार को पोर्टल खोला गया जो 27 सितंबर तक खुला रहेगा। पहले दिन सोनीपत से 11, फरीदाबाद से 23 नूंह से 13 तथा महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी तथा गुरुग्राम से तीन-तीन किसानों सहित…

खरीफ फसल पंजीकरण की फिर खुली विंडो, 27 सितंबर तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़
 मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ की फसल का पंजीकरण कराने के लिए किसानों को एक बार फिर से मौका दिया गया। सोमवार को पोर्टल खोला गया जो 27 सितंबर तक खुला रहेगा। पहले दिन सोनीपत से 11, फरीदाबाद से 23 नूंह से 13 तथा महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी तथा गुरुग्राम से तीन-तीन किसानों सहित कुल 56 किसानों ने एसडीएम कार्यालय में पंजीकरण के लिए आवेदन दिया है।

पंजीकरण नहीं कराने वाले किसानों की फसल समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदने तथा अन्य सुविधा नहीं देने का निर्णय लिया गया है। किसान की ओर से आवेदन एसडीएम संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार तीन दिन के अंदर सत्यापित कर अनुमानित विवरण तैयार कर ई-खरीद किसान पोर्टल पर अपलोड करेंगे।

प्रदेश सरकार ने उन किसानों को एक बार फिर से मौका दिया जो 31 जुलाई तक पोर्टल पर फसल का विवरण नहीं दर्ज कर पाए थे। पिछले खरीफ सीजन में पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या के मुकाबले इस सीजन में पंजीकरण कराने वाले किसानों की संख्या 1.52 लाख कम है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports