,

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन में मनोज जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन में मनोज जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, भोपाल में हुआ भव्य स्वागत भोपाल ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश के मनोज जैन को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश के पेट्रोलियम…

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन में मनोज जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन में मनोज जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, भोपाल में हुआ भव्य स्वागत

भोपाल
ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश के मनोज जैन को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश के पेट्रोलियम डीलर्स में हर्ष और उत्साह का माहौल है। भोपाल में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजारी सिंह ने नियुक्ति पत्र जारी कर मनोज जैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पत्र में विश्वास जताया गया है कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए पेट्रोलियम डीलर्स के हितों और कल्याणकारी कार्यों के लिए पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

मनोज जैन की नियुक्ति को संगठन के विस्तार और मध्यप्रदेश में डीलर्स की एकजुटता मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन की बैठकों, नीतिगत चर्चाओं और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हुए डीलर्स की समस्याओं और सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाएंगे।

उनकी नियुक्ति पर एसोसिएशन के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज जैन का अनुभव, मेहनत और डीलर हितों के प्रति समर्पण संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

भोपाल में हुए स्वागत समारोह में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। संगठन के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन का विस्तार होगा और पेट्रोल

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed