,

‘ख्वाबों का हमसफर मिला…’ मनीष कश्यप ने किया प्यार का इजहार, कौन हैं अनुष्का?

 पटना 'हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा. एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ…' बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं. इस बार वजह कोई चुनावी बयान या सोशल मीडिया पर उनका वीडियो नहीं, बल्कि एक फोटो है. मनीष…

‘ख्वाबों का हमसफर मिला…’ मनीष कश्यप ने किया प्यार का इजहार, कौन हैं अनुष्का?

 पटना
'हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा. एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ…' बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं. इस बार वजह कोई चुनावी बयान या सोशल मीडिया पर उनका वीडियो नहीं, बल्कि एक फोटो है. मनीष और अनुष्का दोनों ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. दोनों ने ही रोमांटिक अंदाज में कैप्शन भी लिखा है। 

अनुष्का ने  यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि ख्वाबों में देखा था जिस खूबसूरत एहसास को… आज उस हमसफर के साथ एक नई कहानी दुनिया के सामने है. वहीं मनीष कश्यप ने लिखा है कि    'हमसफर का साथ मिला है, अब जिंदगी का हर सफर खूबसूरत होगा. एक नई शुरुआत, नए सपनों के साथ! इसके साथ उन्होंने अनुष्का और मनीष के नाम को दिल के निशान के साथ लिखा है. तस्वीर में दोनों ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं. दोनों के जूते भी एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। 

रियलिटी शो में किया था 21 साल की गर्लफ्रेंड का जिक्र

मनीष कश्यप की लव लाइफ की चर्चा अचानक शुरू नहीं हुई है. इससे पहले रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक खुलासा किया था. शो में मनीष ने बताया था कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है. हालांकि, उस वक्त उन्होंने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया था. अब अनुष्का के साथ सामने आई तस्वीर और उनके कैप्शन के बाद सोशल मीडिया पर लोग दोनों को उस पुराने खुलासे से जोड़कर देख रहे हैं।  

कौन हैं अनुष्का, जिनके साथ आई तस्वीर
अनुष्का शर्मा बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके की रहने वाली हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. पढ़ाई के साथ वह छात्र राजनीति में भी सक्रिय रही हैं. अनुष्का पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार भी रह चुकी हैं।  

इंजीनियरिंग छोड़कर यूट्यूब से बनाई पहचान
मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है. वह पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. लेकिन इंजीनियरिंग में करियर बनाने के बजाय उन्होंने यूट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का रास्ता चुना. उनका 'सच टॉक' नाम का यूट्यूब चैनल काफी लोकप्रिय हुआ. बिहार से जुड़े मुद्दों और अपने अलग अंदाज में रिपोर्टिंग के चलते वह सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा बन गए. धीरे-धीरे उनकी पहचान सिर्फ एक यूट्यूबर तक सीमित नहीं रही और उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। 

बीजेपी से जन सुराज तक पहुंचा राजनीतिक सफर
मनीष कश्यप का राजनीतिक सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. अप्रैल 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ली थी. बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली. चुनावी मैदान में हार के बाद अब उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी यह तस्वीर चर्चा में है. फिलहाल, अनुष्का की पोस्ट और उसके कैप्शन ने मनीष कश्यप की लव लाइफ को फिर सुर्खियों में ला दिया है. जिस गर्लफ्रेंड का जिक्र उन्होंने रियलिटी शो में किया था, क्या यह तस्वीर उसी रिश्ते की ओर इशारा करती है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports