,

नर्मदा तट पर मिला दांतों वाला प्राचीन पत्थर, मेमथ के अवशेष होने की आशंका से मचा हड़कंप

रायसेन  जिले के देवरी क्षेत्र में नर्मदा नदी के पतई घाट पर मंगलवार शाम मिली एक रहस्यमयी आकृति ने ग्रामीणों के साथ प्रशासन की भी उत्सुकता बढ़ा दी है। पत्थर जैसी इस आकृति की बनावट किसी विशालकाय जीव के जबड़े से मिलती-जुलती दिखाई दे रही है। इसमें एक तरफ 11 और दूसरी तरफ 7 दांत…

नर्मदा तट पर मिला दांतों वाला प्राचीन पत्थर, मेमथ के अवशेष होने की आशंका से मचा हड़कंप

रायसेन
 जिले के देवरी क्षे
त्र में नर्मदा नदी के पतई घाट पर मंगलवार शाम मिली एक रहस्यमयी आकृति ने ग्रामीणों के साथ प्रशासन की भी उत्सुकता बढ़ा दी है। पत्थर जैसी इस आकृति की बनावट किसी विशालकाय जीव के जबड़े से मिलती-जुलती दिखाई दे रही है। इसमें एक तरफ 11 और दूसरी तरफ 7 दांत जैसी संरचनाएं उभरी हुई हैं। ग्रामीण इसे हजारों वर्ष पहले धरती पर विचरण करने वाले विशालकाय मेमथ हाथी के जबड़े का जीवाश्म होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसकी वैज्ञानिक अथवा पुरातात्विक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कुछ बच्चे नर्मदा नदी के पतई घाट पर मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। करीब डेढ़ फीट गहराई तक खुदाई करने पर उन्हें जमीन में दबी एक विचित्र आकृति दिखाई दी। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। जमीन से निकली इस आकृति को देखकर लोग तरह-तरह के अनुमान लगाने लगे। कुछ ग्रामीणों ने इसे प्राचीन जीव का अवशेष बताया तो कुछ इसे दैवीय स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना करने लगे।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ लोगों ने इसे प्राचीन जीव का अवशेष बताया, जबकि कुछ ने दैवीय स्वरूप मानकर पूजा-अर्चना की। देर शाम तहसीलदार और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

बता दें कि पतई घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर करीब 15 वर्ष पहले डायनासोर के अंडों जैसी आकृतियां मिली थीं। यदि यह संरचना विलुप्त जीव का जीवाश्म साबित होती है, तो महत्वपूर्ण खोज होगी। उन्होंने पुरातत्व, भूविज्ञान और जीवाश्म विज्ञान के विशेषज्ञों की टीम बुलाकर वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है।

 

जमीन में गहराई तक दबी है आकृति, पानी भरने से रुकी खुदाई
    ग्रामीणों के अनुसार पत्थर जैसी दिखाई देने वाली यह आकृति अभी पूरी तरह जमीन से बाहर नहीं निकाली जा सकी है। इसका बड़ा हिस्सा मिट्टी के भीतर दबा हुआ है। आसपास पानी भर जाने के कारण आगे खुदाई करना संभव नहीं हो सका। आकृति की बनावट और उसमें उभरे दांत जैसे हिस्सों को देखकर ग्रामीण हैरान हैं। कई लोगों ने मोबाइल से इसके फोटो और वीडियो भी बनाए हैं।

    मामले की जानकारी मिलने पर देर शाम तहसीलदार और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस स्थान को सुरक्षित रखने और विशेषज्ञों की सहायता से वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है, ताकि इस रहस्यमयी आकृति की वास्तविक पहचान सामने आ सके।

15 साल पहले मिले थे डायनासोर के अंडों जैसी आकृतियों के अवशेष
    नर्मदा घाटी का यह क्षेत्र प्राचीन जीवों के अवशेषों को लेकर पहले भी चर्चा में रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पतई घाट से करीब तीन किलोमीटर दूर लगभग 15 वर्ष पहले डायनासोर के अंडों जैसी आकृतियां मिलने की जानकारी सामने आई थी। ऐसे में अब जबड़े जैसी संरचना मिलने से क्षेत्र के भूगर्भीय और जीवाश्मीय इतिहास को लेकर एक बार फिर उत्सुकता बढ़ गई है।

    ग्रामीणों का मानना है कि यदि यह आकृति वास्तव में किसी विलुप्त जीव का जीवाश्म साबित होती है तो यह क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। इससे नर्मदा घाटी में प्राचीन काल में पाए जाने वाले जीवों के संबंध में नई जानकारी मिलने की संभावना बनेगी।

विशेषज्ञों की जांच से खुल सकता है रहस्य
नर्मदा नदी के किनारे मिली इस अनोखी आकृति ने स्थानीय लोगों में कौतूहल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित स्थल पर अनावश्यक छेड़छाड़ और खुदाई रोकी जाए तथा पुरातत्व, भूविज्ञान और जीवाश्म विज्ञान के विशेषज्ञों की टीम से इसकी जांच कराई जाए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports