,

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, भोपाल सबसे ठंडा; कश्मीर में माइनस पहुंचा तापमान

 भोपाल देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है तो कहीं सुबह के वक्त घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। राजस्थान के फतेहपुर में तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं मध्य प्रदेश में भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुमान…

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, भोपाल सबसे ठंडा; कश्मीर में माइनस पहुंचा तापमान

 भोपाल
देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है तो कहीं सुबह के वक्त घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। राजस्थान के फतेहपुर में तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं मध्य प्रदेश में भोपाल सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, MP में अगले चार दिनों के दौरान रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है.उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। पहाड़ी राज्यों में ठंड ने और तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कश्मीर के छह शहरों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि हिमाचल प्रदेश की मणिमहेश झील बर्फ की मोटी परत से जम गई है।

MP में अगले 4 दिन में और बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश में बारिश और बादलों का दौर अब खत्म हो चुका है। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा.प्रदेश के 14 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक और गिर सकता है। ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

बारिश और बादलों वाला दौर खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बीती रात भोपाल में न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट हुई और यह 9 डिग्री पर आ गया। इससे पहले तापमान 12.4 डिग्री था।

ग्वालियर में 11.3 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री और इंदौर में 13.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में बीती रात हर शहर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में संकेत है कि अब ठंड और बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दमोह में 9.2 डिग्री, रायसेन-रीवा में 11 डिग्री, गुना में 11.8 डिग्री, दतिया, छिंदवाड़ा-श्योपुर में 12 डिग्री, बैतूल में 12.7 डिग्री, नौगांव में 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रतलाम, खजुराहो, सतना, उमरिया, उमरिया, धार, नरसिंहपुर, शिवपुरी, खंडवा टीकमगढ़, सीधी, नर्मदापुरम और नौगांव में 15 डिग्री से नीचे रहा।

अब, नवंबर के मौसम को जानिए

मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर और बढ़ेगा। खासकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में, जहां उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं, वहां पारा लुढ़केगा। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में रात का टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

उज्जैन में 53 साल पहले न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 2.3 डिग्री तक जा चुका है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर में इस महीने बारिश का ट्रेंड है। इस बार नवंबर के शुरुआत में ही बारिश का अलर्ट है। तीसरे और चौथे सप्ताह में सिस्टम एक्टिव होने से भी बारिश हो सकती है।

भोपाल: 10 साल में 3 बार बारिश हो चुकी

नवंबर में रात का तापमान राजधानी में 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था।

इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में तीन बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, माउंट आबू में 3 डिग्री तापमान
राजस्थान में उत्तरी हवाओं के चलते सर्दी तेज हो गई है। माउंट आबू में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीकर के फतेहपुर में पारा 4.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान बताया गया है.सीकर, टोंक, चूरू और नागौर में भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। अलवर, पिलानी और श्रीगंगानगर में दिन के समय भी ठंडी हवाओं का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यूपी के 15 शहरों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 25 मीटर से कम
उत्तर प्रदेश में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हो रही है। मंगलवार को लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल, बिजनौर और मुजफ्फरनगर समेत 15 शहरों में कोहरा छाया रहा.लखीमपुर में दृश्यता 25 मीटर से भी कम दर्ज की गई। इससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। यानी आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड और बढ़ने वाली है।

छत्तीसगढ़ में भी कोहरे का असर, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा
छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार सुबह पेंड्रा में घना कोहरा देखने को मिला। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.हालांकि रायपुर में अभी रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। सोमवार रात यहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान पारा 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में फिलहाल अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कश्मीर के 6 शहरों में पारा माइनस में
कश्मीर घाटी में सर्दी का असर अब और तेज हो गया है। सोमवार को छह शहरों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया.शोपियां में सबसे कम माइनस 3.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि श्रीनगर में पारा माइनस 0.4 डिग्री रहा। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित मणिमहेश झील भी जम चुकी है। झील पर करीब 4 से 5 इंच मोटी बर्फ की परत जम गई है.हिमाचल के मैदानी इलाकों में भी घना कोहरा छाया हुआ है। मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर में भाखड़ा बांध के आसपास दृश्यता 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

चारों धामों में तापमान माइनस में, गंगोत्री सबसे ठंडा
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चारों धामों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है.बद्रीनाथ में माइनस 11 डिग्री, केदारनाथ में माइनस 7 डिग्री, गंगोत्री में माइनस 14 डिग्री और यमुनोत्री में माइनस 8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। आदि कैलाश में भी पारा माइनस 13 डिग्री तक पहुंच गया है.मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह और शाम ठंडी हवाओं से राहत मिलने की संभावना कम है।

पंजाब-चंडीगढ़ में भी गिरेगा तापमान
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पठानकोट में सोमवार को सबसे कम 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा.मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

25 और 26 नवंबर को इन राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 नवंबर को उत्तराखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है.वहीं, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 25 और 26 नवंबर को बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.फिलहाल उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ता दिखाई दे रहा है। खासकर मध्य प्रदेश में अगले चार दिन तापमान के लिहाज से अहम रहने वाले हैं। अब देखना होगा कि न्यूनतम तापमान में गिरावट कितनी तेज होती है और किन इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा रहता है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports