,

रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ा भारी, झारखंड की मिट्टी की उर्वरता पर संकट

रांची  रासायनिक खादों का प्रयोग अब किसानों के साथ साथ आमजनों के लिए घातक साबित हो रहा है। रांची जिला की मिट्टी में करीब 50 प्रतिशत खेतों की मिट्टी में सल्फर और बोरान की कमी हो चुकी है। मुख्य पोषक तत्वों में मुख्य रूप से फास्फोरस एवं सल्फर की कमी पाई गई है। भौगोलिक क्षेत्रफल…

रासायनिक खादों का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ा भारी, झारखंड की मिट्टी की उर्वरता पर संकट

रांची
 रासायनिक खादों का प्रयोग अब किसानों के साथ साथ आमजनों के लिए घातक साबित हो रहा है। रांची जिला की मिट्टी में करीब 50 प्रतिशत खेतों की मिट्टी में सल्फर और बोरान की कमी हो चुकी है।

मुख्य पोषक तत्वों में मुख्य रूप से फास्फोरस एवं सल्फर की कमी पाई गई है। भौगोलिक क्षेत्रफल के लगभग 66 प्रतिशत भाग में फास्फोरस एवं 38 प्रतिशत भाग में सल्फर की कमी पाई गई है।

पोटेशियम की स्थिति कुल भौगोलिक क्षेत्र के 51 प्रतिशत भाग में निम्न से मध्यम (108-280 प्रति हेक्टेयर) तक तथा नाइट्रोजन की स्थिति 70 प्रतिशत भाग में निम्न से मध्यम (280-560 प्रति हेक्टेयर) पाई गई है जबकि कार्बन 47 प्रतिशत भाग में मध्यम (0.5-0.75 प्रतिशत) स्थिति में पाई गई है।

यह खुलासा बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में हुआ है। रासायनिक खादों व कीटनाशी दवाओं के अंधाधुंध प्रयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य व उसकी उर्वरा शक्ति दोनों को नुकसान हुआ है।

ऐसे में समय समय पर खेत की मिट्टी की जांच के साथ साथ जांच रिपोर्ट के आधार पर मिट्टी का उपचार भी आवश्यक है। नाइट्रोजन की स्थिति सामान्य है जीवांश की मात्रा घट रही है जिसे जैविक खाद का प्रयोग कर पूरा किया जा सकता है। बता दें कि मिट्टी की जांच किए बिना खेतों में अंधाधुंध उर्वरक के प्रयोग से भी काफी नुकसान हो रहा है।

सल्फर की कमी से घट रही उपज की गुणवत्ता
बीएयू के कृषि विशेषज्ञ डॉ. अरविंद कुमार कहते हैं कि सल्फर की कमी के कारण तेलहन फसलों में तेल की मात्रा में कमी आ जाती है।

उन्होंने कहा मिट्टी में 17 अलग अलग तरह के सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसका होना आवश्यक है। इसकी कमी से फसलों की गुणवत्ता में गिरावट आती है

सल्फर की कमी को दूर करने के लिए 16 से 20 किग्रा सल्फेट को प्रति हेक्टेयर खेत के अंतिम जुताई के समय व्यवहार करना चाहिए। वहीं, बोरान की कमी से पौधों के अंदर बीज व फल बनने की क्रियाओं में कमी आ जाती है। जिससे फल और फूल झड़ने लगता है।

यदि फल लग भी गया तो बोरान की कमी के कारण नींबू, लीची, बैगन, टमाटर व अन्य फल फटने लगता है। इसकी कमी को दूर करने के लिए ढाई ग्राम बोरान प्रति लीटर पानी के साथ मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।

यदि खेत में लगातार इस तरह की समस्या हो रही है तो 16 से 20 किलोग्राम बोरेक्स खेत की अंतिम जुताई के पहले व्यवहार करना चाहिए।

वहीं, मिट्टी में जिंक की कमी से धान की फसल प्रभावित होती है। जिंक का खेत में उपयोग करने से 15 से 20 प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि हो जाती है।

कैसे पूरी होगी उर्वरक तत्वों की कमी
जीवांश की मात्रा कम रहने से मृदा का स्वास्थ्य खराब और उपज प्रभावित होती है व धीरे धीरे मिट्टी बंजर हो जाती है। मिट्टी में जिंक की कमी वाले खेतों में पैदा किए गए खाद्यान्नों में जिंक की कमी रहित है और इस कारण मानव रक्त में भी जिंक का स्तर कम हो जाता है।

मिट्टी में जिंक की कमी जिंक सल्फेट का प्रयोग कर दूर की जा सकती है। इससे कृषि उत्पादों में जिंक की मात्रा बढ़ जाती है। जिंक हमारे शरीर के सभी अंगों में पाया जाता है।
मिट्टी में 17 पोषक तत्वों का रहना जरूरी

स्वस्थ रहना है तो बिना जानकारी एवं मिट्टी जांच के किसी भी प्रकार का रासायनिक पदार्थ एवं उर्वरक का प्रयोग मिट्टी में न करें। क्योंकि मिट्टी के स्वास्थ्य से ही हम सभी का स्वास्थ्य का सीधा संबंध है।

समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन प्रणाली से मृदा उत्पादकता और फसल तत्व प्रदाय का प्रबंधन व समायोजन करना जरूरी है। फसलों को उनकी आवश्यकता के अनुरुप तथा उर्वरकों की मात्रा देने से अधिक व टिकाऊ उपज प्राप्त की जा सकती है।

पौधे अपना भोजन मुख्य रूप से हवा, पानी एवं भूमि से प्राप्त करते हैं। 17 पोषक तत्व पौधों की वृद्धि एवं इनके जीवन चक्र को पूरा करने के लिए आवश्यक होते हैं।

इनमें से किसी एक की भी कमी होने पर पौधा अपना सामान्य विकास या अपना जीवन चक्र पूरा करने में असमर्थ होता है। प्राथमिक पोषक तत्व कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटेशियम, द्वितीयक या गौण पोषक तत्व कैल्शियम, मैग्नीशियम तथा सल्फर के साथ साथ सूक्ष्म पोषक तत्वों में आयरन, जिंक, कापर, मैंगनीज, बोरान, मोलिब्डिनम, क्लोरीन तथा निकल मिट्टी के लिए आवश्यक है।

रिपोर्ट में ये है स्थिति

  • झारखंड क्षेत्र के आधा से अधिक जिलों में फास्फोरस की कमी है।
  • गुमला, पूर्वी सिंहभूम सिमडेगा, गोड्डा, सरायकेला एवं पश्चिमी सिंहभूमि में 80 प्रतिशत से अधिक मिट्टी में फास्फोरस की उपलब्धता कम है।
  • पश्चिम सिंहभूम, लातेहार एवं लोहरदगा जिलों में सल्फर की कमी 60-80 प्रतिशत तक है।
  • गढ़वा, हजारीबाग, गुमला देवघर, गोड्डा, रांची, सरायकेला पाकुड़, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, साहेबगंज में 30 से 58 प्रतिशत तक की भूमि में सल्फर की कमी पाई गई है।
  • पोटेशियम की कमी पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम एवं धनबाद के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 30 से 50 प्रतिशत तक की भूमि में है, अन्य जिलों में कमी का स्तर 5 से 25 प्रतिशत तक है।
  • नाइट्रोजन की स्थिति कुछ जिलों (गुमला, देवघर, सिमडेगा एवं लोहरदगा) को छोड़कर सभी जिलों में मध्यम है, जैविक कार्बन की स्थिति नाइट्रोजन के जैसा ही है।
  • झारखंड के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 45 प्रतिशत भाग में बोरान, 4 प्रतिशत भाग में कापर तथा 7 प्रतिशत में जिंक की कमी
  • सूक्ष्म पोषक तत्वों में सरायकेला, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम एवं लातेहार जिले में बोरान की कमी कुल भौगोलिक क्षेत्र के 50 प्रतिशत भाग में पाई गई है, शेष अन्य जिलों में इसकी कमी का स्तर 20-45 प्रतिशत तक है।
  • जिंक की कमी मुख्यतः चार जिलों पाकुड़, लोहरदगा, गिरिडीह एवं कोडरमा में पाई गई है, इसकी कमी की स्थिति इन जिलों के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 14-17 प्रतिशत भूमि में है
  • तांबा की कमी लगभग नगण्य है एवं अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे लोहा, मैगनीज मिट्टीमें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports