ढाका
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआआर की स्क्वाड से रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी ने खूब नखरे दिखाए थे। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम भेजने से इनकार किया था, नतीजतन आईसीसी ने उसे विश्व कप से बाहर करके उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। आईपीएल में मौका नहीं मिलने के बाद मुस्तफिजुर को पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी लाहौर कलंदर्स ने साइन किया था लेकिन अब ये तेज गेंदबाज पीएसएल 2026 के बाकी हिस्से में नहीं खेलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल में उनके खेलने को लेकर जारी किए गए अपने नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट को वापस ले लिया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को मेडिकल ग्राउंड पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेलने के लिए जारी किए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को वापस लेने का ऐलान किया है। यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद उनकी चिकित्सकीय समीक्षा के आधार पर लिया गया।
बीसीबी के बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया, ‘न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के समापन के बाद टीम के चिकित्सा स्टाफ ने राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की स्थिति की समीक्षा की है। आगे की जांच के लिए उनका तत्काल स्कैन कराया जाएगा, जिसके बाद वे बीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करेंगे।’
बोर्ड ने कहा, ‘मुस्तफिजुर को पूर्व में जारी एनओसी वापस ले लिया गया है। इसलिए वे पीएसएल 2026 के शेष मुकाबलों में भाग नहीं ले पाएंगे।’
आईपीएल से हटे थे मुस्ताफिजुर रहमान
मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनको रिलीज करने का निर्देश दिया था. इसकी वजह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरे थीं, इस पर भारत में मुस्ताफिजुर रहमान के खेलने को लेकर काफी विरोध और सार्वजनिक नाराजगी थी. 9.20 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बावजूद, KKR ने उन्हें स्क्वाड से रिलीज कर दिया था. इस घटना के बाद, बांग्लादेश ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया और वहां आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।
मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के दौरान अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद वे लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे थे और इस सत्र में पांच मैचों में छह विकेट ले चुके थे।
बीसीबी ने एक अन्य फैसले में यह भी पुष्टि की कि युवा तेज गेंदबाज नाहिद राणा को भी पीएसएल 2026 के लिए रिलीज नहीं किया जाएगा। यह कदम अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए उन्हें पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
इस बीच बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 अप्रैल से शुरू हो रही टी20 सीरीज में शुरुआती दो मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। सीरीज के लिए मुस्तफिजुर रहमान, तस्किन अहमद और नाहिद राणा जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है और उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
ऑलराउंडर अब्दुल गफ्फार सकलैन को पहली बार राष्ट्रीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। वह तेज गेंदबाजी करते हैं और उनमें बल्लेबाजी की भी क्षमता है। सकलैन के अलावा युवा तेज गेंदबाज रिपोन मंडल को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है।
PSL 2026 में मुस्तफिजुर रहमान का नहीं होगा हिस्सा, बांग्लादेश ने वापस लिया NOC
ढाका बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआआर की स्क्वाड से रिलीज किए जाने के बाद बीसीबी ने खूब नखरे दिखाए थे। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप के लिए भारत में अपनी टीम भेजने से इनकार किया था, नतीजतन आईसीसी ने उसे विश्व कप से बाहर करके उसकी जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी।…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured pb pu s top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Amit Shah arun Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court Election featured gold High Court india jobs lpg modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Rahul Gandhi Railway rain Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court top-news train Trump vastu tips vijay vishnu Vishnu Deo Sai Voter list water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












