,

राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: वर्षों से जमे 106 पटवारियों के तबादले

सूरजपुर. जिले के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 106 पटवारियों का एक साथ तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार, कई वर्षों से..

Varad Avatar

by

2 minutes

Read Time

राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: वर्षों से जमे 106 पटवारियों के तबादले

सूरजपुर.
जिले के राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 106 पटवारियों का एक साथ तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार, कई वर्षों से एक ही ब्लॉक और तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को अब अन्य ब्लॉकों में भेजा गया है। लंबे समय से जमे कर्मचारियों को हटाकर प्रशासन ने पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में यह कदम उठाया है।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की बढ़ती कार्रवाई को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर जारी इस तबादला सूची को राजस्व विभाग में ऐतिहासिक माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।
ACB की कार्रवाई से मचा था हड़कंप
प्रतापपुर तहसील में तैनात पटवारी सौरभ गोस्वामी को ACB ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. शिकायत सामने आने के बाद ACB ने पहले सत्यापन किया और फिर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया. आरोप है कि पटवारी ने नामांतरण और नौकरी से जुड़े प्रतिवेदन के बदले घूस की मांग की थी. इस कार्रवाई ने एक बार फिर जिले के राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में ला खड़ा किया.
अगले ही दिन बड़े पैमाने पर तबादले
ACB की कार्रवाई के महज एक दिन बाद कलेक्टर एस. जयवर्धन ने राजस्व विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 106 पटवारियों और 9 राजस्व निरीक्षकों (RI) के तबादले का आदेश जारी कर दिया. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में तबादला सूची जारी होना अपने आप में असामान्य माना जा रहा है. आदेश जारी होते ही यह सवाल उठने लगे कि क्या यह महज संयोग है या फिर भ्रष्टाचार के बाद उठाया गया त्वरित प्रशासनिक कदम.

About the Author

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports