मुंबई
एक्ट्रेस काजोल, पिछले तीन दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों में काम किया है. 2023 में उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. उस समय उनकी पहली सीरीज ‘द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा’ रिलीज हुई. इसी शो में उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन ‘नो-किसिंग पॉलिसी’ को भी तोड़ा. शो में उन्होंने अपने को-एक्टर जिशू सेनगुप्ता के साथ किसिंग सीन दिया. अब आखिरकार काजोल ने बताया है कि ऐसा करने के पीछे क्या वजह थी।
लिली सिंह के पॉडकास्ट में बात करते हुए काजोल से उनकी ‘नो-किसिंग पॉलिसी’ छोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया. इस सवाल को सुनकर वे कुछ सेकंड के लिए रुक गईं. फिर उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो ये उस किरदार का सीजन था जिसे मैं प्ले कर रही थी. इसमें बहुत कुछ किरदार और उसकी पहचान से जुड़ा था. ये सिर्फ एक किस नहीं थी, ये इस बात से जुड़ा था कि वो क्या सोचती है, क्या चाहती है कि हो, और क्या नहीं हुआ उसके साथ. वो क्या मानती थी, किस चीज पर उसका विश्वास था और किस पर वो विश्वास नहीं कर पा रही थी. ये पूरी स्क्रिप्ट का एक अभिन्न अंग था, इसलिए मैं इसे काट नहीं सकती थी बिना पूरे किरदार के एक जरूरी हिस्से को काटे।
असहज थीं काजोल
जब होस्ट लिली ने पूछा कि क्या काजोल खुद भी एक इंसान के रूप में बदल गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें ये करने में ठीक लगा, तो काजोल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं इससे असहज थी. मैं इस विचार से बहुत-बहुत असहज थी, जब तक कि मैं सेट पर खड़ी नहीं हो गई. मुझे ये थ्योरी में पसंद था, लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं ये असल में करूंगी या फिर उन्हें बोल दूंगी ‘कट. ये होने वाला नहीं है.’ लेकिन मुझे सच में लगता है कि ये सिर्फ एक प्रोफेशनल कॉल था, जहां मैंने महसूस किया कि आज मैं ये फैसला ले सकती हूं।
काजोल ने एक्टर के रूप में अपने फैसलों को लेकर बिना किसी पछतावे के बात भी की. उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शुरुआत की थी तो वो बहुत युवा थीं और जो करना चाहती थीं, उसके बारे में बहुत ईमानदार थीं. भले ही वो हमेशा अच्छा ना लगता हो, लेकिन काजोल ने कहा कि उन्हें इससे ज्यादा मुश्किल नहीं हुई क्योंकि वो अपने फैसलों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती थीं और सिर्फ अपने काम पर फोकस रखती थीं।
काजोल ने ‘द ट्रायल – प्यार, कानून, धोखा’ में नोयोनिका सेनगुप्ता का रोल प्ले किया था. नोयोनिका, एक हाउसवाइफ हैं जो अपने पति के स्कैंडल के बाद वकालत में वापस लौटती हैं. यह कोर्टरूम ड्रामा, हॉलीवुड शो ‘द गुड वाइफ’ का इंडियन वर्जन है. सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बने इस शो में अली खान और शीबा चड्ढा भी नजर आए थे. शो का दूसरा सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था. यह जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
काजोल ने 30 साल बाद तोड़ी नो-किस पॉलिसी, जानें क्या थी वजह
मुंबई एक्ट्रेस काजोल, पिछले तीन दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी कई आइकॉनिक फिल्मों में काम किया है. 2023 में उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. उस समय उनकी पहली सीरीज ‘द ट्रायल – प्यार, कानून,…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured pb pu s top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Amit Shah arun Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court Election featured gold High Court india jobs lpg modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Rahul Gandhi Railway rain Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court top-news train Trump vastu tips vijay vishnu Vishnu Deo Sai Voter list water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












