मुंबई
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 103 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. घरेलू मैदान पर खेल रही मुंबई की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई और मैच के किसी भी मोड़ पर वापसी नहीं कर सकी।
इस जीत की नींव चेन्नई के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने रखी, जिन्होंने शानदार शतक जड़ते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचाया. उनकी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह चेन्नई की ओर मोड़ दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में ही दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए और टीम 6 ओवर में 29 रन पर 3 विकेट गंवा बैठी. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने की कोशिश की और एक छोटी साझेदारी भी की. हालांकि, जैसे ही यह साझेदारी टूटी, मुंबई की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।
नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और पूरी टीम लड़खड़ा गई. आखिरकार मुंबई इंडियंस की पूरी पारी बुरी तरह ढह गई और टीम को 103 रन से करारी हार झेलनी पड़ी. गेंदबाजी में चेन्नई के लिए अकील हुसैन सबसे बड़े हीरो साबित हुए, जिन्होंने चार विकेट लेकर मुंबई की कमर तोड़ दी. वहीं नूर अहमद ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए अहम विकेट झटके और विपक्षी टीम को दबाव में बनाए रखा. इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने न सिर्फ दो अहम अंक हासिल किए, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली।
IPL में CSK की सबसे बड़ी जीत का अंतर (रनों के हिसाब से)
103 vs MI, वानखेड़े, 2026*
97 vs KXIP, चेन्नई, 2015
93 vs DD, अबू धाबी, 2014
92 vs RCB, ग्वालियर, 2009
91 vs DC, डीवाई पाटिल, 2022
IPL में MI की सबसे बड़ी हार का अंतर (रनों के हिसाब से)
103 vs CSK, वानखेड़े, 2026*
87 vs RR, जयपुर, 2013
85 vs विजाग, 2016
76 vs KXIP, मोहाली, 2011
66 vs KXIP, मोहाली, 2008
– यह MI की वानखेड़े में रनों के हिसाब से भी सबसे बड़ी हार है, इससे पहले 2015 में RCB के खिलाफ 39 रनों से हार मिली थी.
– 104 ऑल-आउट IPL में CSK के खिलाफ MI का सबसे कम टोटल, 2021 में दुबई में 136/8 से बेहतर.
– CSK ने 2023 से IPL में MI के खिलाफ पिछले छह मुकाबलों में से पांच जीते हैं.
IPL में MI के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत
19 – CSK (40 मैच)*
18 – PBKS (35 मैच)
17 – DC (38 मैच)
16 – RCB (35 मैच)
15 – RR (31 मैच)
मुंबई की पारी की हाइलाइट्स
रनचेज में मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही, उसके 3 विकेट महज 11 रन पर ही गिर गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभलकर खेलना शुरू किया. लेकिन तिलक वर्मा (37) 84 के स्कोर पर आउट हुए, जो मुंबई की टीम का चौथा विकेट रहा. इसके बाद हार्दिक पंड्या और शेरफेन रदरफोर्ड बैक टू बैक नूर अहमद की गेंद पर आउट हो गए; जिससे मुंबई का स्कोर 85/6 हो गया. इसके बाद अकील ने एक तरफ से डटे अकील हुसैन को भी 36 के स्कोर पर आउट कर चौथा विकेट लिया. सूर्या के आउट होते ही मुंबई का स्कोर 87/7 हो गया. इसके बाद मुंबई की पूरी टीम ढह गई।
चेन्नई की पारी की हाइलाइट्स
इस मुकाबले में चेन्नई की पारी की सबसे बड़े हाइलाइट संजू सैमसन रहे, जिन्होंने मैच में जमकर चेन्नई के गेंदबाजों की धुनाई की. उन्होंने आईपीएल करियर का पांचवां और मौजूदा आईपीएल का दूसरा शतक जड़ा. संजू का शतक पारी की आखिरी गेंद पर आया. संजू ने 101 रन नाबाद बनाए और महज 54 गेंदों में अपना शतक बनाया. उनकी पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. सैमसन अंत तक क्रीज पर टिके रहे और टीम को संभालकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की, क्योंकि दूसरी तरफ लगातार विकेट गिर रहे थे. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए।
मुंबई की तरफ से अश्विनी कुमार एएम गजनफर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट लिया और 31 रन दिए।
संजू की शानदार शतक और अकील का ‘चौका’, CSK की सबसे बड़ी जीत
मुंबई मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा अंदाज में 103 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. घरेलू मैदान पर खेल रही मुंबई की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आई और मैच के किसी भी मोड़ पर वापसी नहीं कर सकी। …

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident arun Astrology Bhagwant Mann BJP CM Sai CM yogi Controversy court featured FIFA World Cup French Open gold Gold-Silver Heatwave india ipl jobs lpg Mamata Banerjee Meenakshi Natarajan modi Mohan Monsoon petrol police Railway rain Rashifal RBI Recipe skin care Stock Market Supreme Court TMC top-news Trump Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












