,

हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें: विष्णु देव साय

प्रदेश के हज यात्रियों का छ.ग.हज कमेटी ने किया स्वागत हज यात्रियों को हज किट का किया गया वितरण रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा..

Varad Avatar

by

3 minutes

Read Time

हज यात्री देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ करें: विष्णु देव साय

प्रदेश के हज यात्रियों का छ.ग.हज कमेटी ने किया स्वागत
हज यात्रियों को हज किट का किया गया वितरण
रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा राजधानी रायपुर के मेडिकल काॅलेज परिसर स्थित अटल सभागार में प्रदेश के हजयात्रियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय – विष्णु देव साय जी ने हज यात्रियों को हज किट प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आप छत्तीसगढ़ और अपने देश की खुशहाली के लिए भी दुआएं करें। उन्होंने कहा कि, यह बड़े सौभाग्य का अवसर है हम सब हज यात्रियों के इस्तक़बाल के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि, जब वे सांसद थे तब से हज यात्रियों का स्वागत करते आ रहे हैं। अनेक वर्षो से यह सौभाग्य मिलता रहा है। श्री साय ने प्रदेश के 815 हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य किट प्रदान किया जा रहा है। समस्त हज यात्री अपना ख़याल रखें, वहां भी बहुत गर्मी होगी। स्वास्थ्य की चिंता करेंगे, मेडिकल किट साथ रखें। आप सब छत्तीसगढ़ और प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में जा रहे हैं। अपने देश और छत्तीसगढ़ की तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष रूप से दुआएं करें। श्री साय ने कहा कि आप हज यात्रा पर जाएं हम यहां आपकी चिंता करते रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी, सांसद रायपुर लोकसभा ने समस्त हज यात्रियों को मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा कि, हर मुसलमान की तमन्ना होती है कि वह हज यात्रा पर जाए। हज यात्रा पर वही जाता है जिसे अल्लाह बुलाता है। वे सब हज यात्री खुशनसीब हैं जो हज यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप छत्तीसगढ़ और देश की सुख, शांती  और समृद्धि के लिए दुआएं करें।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मान. मिर्जा एजाज बेग ने कहा कि, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी हज यात्रा पर जाने वाले सभी हज यात्रियों की हमेशा चिंता करते हैं उनके विषय  में जानकारी लेते रहते हैं। श्री बेग ने कहा कि, हज यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत  रखते हुए जिस जिले के हाजी हैं वहीं उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। श्री बेग ने कहा कि समस्त हज यात्री निश्चिंत  होकर जाएं हमारे सांसद मान. बृजमोहन अग्रवाल जी, मुख्यमंत्री मान. विष्णु देव साय जी और प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी हैं जो आपको कोई परेशानी नहीं होने देंगे। श्री बेग ने कहा कि, जितने लोगों ने आवेदन किया उन सभी का सिलेक्शन हो गया। हज यात्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, सऊदी अरब के क़ानून और नियमों का पालन करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता, मिर्ज़ा एजाज़ बेग, अध्यक्ष हज कमेटी की ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री लोकेश कावड़िया अध्यक्ष छ.ग.स्टेट निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम, श्री अमरजीत छाबड़ा अध्यक्ष छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग, श्री डाॅ. सलीम राज, अध्यक्ष छ.ग. राज्य वक्फ़ बोर्ड, हज कमेटी के सदस्यगण श्री मौलाना अमीर बेग, श्री मौलाना महताब, श्री मौलाना हसन अब्बास, श्री गुलाम रहमान, श्री शकील अहमद, श्री आरिफ खान, श्री अकरम कुरैशी, श्री सलीम मेमन, श्री सैय्यद सैफुद्दीन, श्रीमति रजिया खान, श्रीमति नज़मा अज़ीम खान, श्रीमति रेहाना खान, श्री शाहिद खान, श्री हाजी शेख निज़ाम, श्री गुलाम गौस खान, श्री असगर अली, श्री जिशान  सिद्दीकी, श्री साजिद पठान, रेशमा शेख, श्री आरिफ नियाज़ी, श्री फैसल खान, श्री मो. अलताफ, श्री मो. युसूफ, श्री गुरदीप सिंह टुटेजा, श्री मोबिन अहमद, श्री शेख नियाज़, श्री सैय्यद रज़ा, श्री अमिक खान, फरहा नाज़, श्री मुफ्ती एहतेशाम फारूकी, श्री बदरूद्दीन खोखर, श्री हाजी अनवर रिज़वी, श्री हाजी फहीम मुतवल्ली जामा मस्जिद, श्री मुजाहिद अली फारूकी, श्री सुहैल सेठी अध्यक्ष सीरत कमेटी, श्री मो. अली भोला भाई मुतवल्ली संजय नगर, श्री हैदर अली मुतवल्ली हैदरी मस्जिद, डाॅ आदिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। आभार प्रर्दशन छ.ग.राज्य कमेटी की कार्यपालन अधिकारी डाॅ. खुशबू  उस्मान ने किया।

About the Author

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports