गर्मियों के दिनों में रसोई में खड़े होकर खाना बनाने में बहुत दिक्कत होती है और वजह से महिलाएं गर्मी के समय ऐसी डिश बनाना पसंद करती हैं, जिसमें ज्यादा मेहनत का काम न हो. दही, छाछा और मट्ठा से बनने वाली कढ़ी तो आपने बहुत खाई होगी और कढ़ी को कई तरीके से बनाया भी जाता है और उसके अलग-अलग नाम भी हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश में कढ़ी से ज्यादा लोगों को मट्ठा वाले आलू खाना अच्छा लगता है.
यूपी वाले गर्मियों के समय में दोपहर में चावल और रोटी के साथ खाने के लिए अधिकतर मट्ठा वाले आलू बनाते हैं, जो खाने में तो बेहतरीन होते ही हैं, लेकिन बनाने में भी बहुत आसान होते हैं, जिसकी वजह चिलचिलाती गर्मी में यूपी के घरों में इसे बनाया जाता है.
मट्ठा वाले आलू गर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इसमें ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते हैं और इस तरह यह सब्जी जल्दी से डाइजेस्ट भी हो जाती है. हल्का होने की वजह से गर्मियों में मट्ठे वाले आलू खाना पेट के लिए भी सही रहती है और कब्ज और दस्त जैसी समस्या भी नहीं होती है. मट्ठा वाले आलू की सब्जी के लिए आपको ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती है और इसे झटपट तैयार किया जा सकता है.
मट्ठा वाले आलू के लिए इंग्रेडिएंट्स
4 मीडियम आकार के उबले हुए आलू
2 कप मट्ठा
2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
1 चुटकी हींग
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच घी या तेल
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
नमक
धनिया पत्ता
इस तरीके से बनाते हैं मट्ठा वाले आलू
सबसे पहले आलू उबालकर ठंडा होने के लिए रख दीजिए और फिर जब वो ठंडे हो जाए तो आप उनको छीलकर अपने हाथों से तोड़ लें, लेकिन उनका मोटा ही रखें.
इसके बाद गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दीजिए. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च डालें.
उसके बाद आप उसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, फिर इसमें नमक और हल्दी मिला दें.
उसके बाद उबले आलू कड़ाही में डालकर चलाएं और जब आलू के साथ मसाले मिक्स हो जाए, तो गैस को स्लो कर दें.
गैस को स्लो करने के बाद धीरे-धीरे करके मट्ठा डालें, उसके बाद आपको सब्जी को लगातार चलाते रहना है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आलू टूटे नहीं.
मट्ठा डालने के बाद सब्जी को 7 से 8 मिनट तक पकाना है, उसके बाद गैस कर दें.आखिर में धनिया पत्ती डालकर सब्जी को गार्निश कर दीजिए.
अगर थोड़ा तीखा खाते हैं तो आप इसमें लाल मिर्च या फिर गरम मसाला भी डाल सकते हैं.
गर्मी में बनाएं झटपट मट्ठा वाले आलू, स्वाद भी लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद
गर्मियों के दिनों में रसोई में खड़े होकर खाना बनाने में बहुत दिक्कत होती है और वजह से महिलाएं गर्मी के समय ऐसी डिश बनाना पसंद करती हैं, जिसमें ज्यादा मेहनत का काम न हो. दही, छाछा और मट्ठा से बनने वाली कढ़ी तो आपने बहुत खाई होगी और कढ़ी को कई तरीके से बनाया…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident arun Astrology Bhagwant Mann BJP Bulldozer Action CM Sai CM yogi Controversy court featured Fertilizer FIFA World Cup gold Gold-Silver Heatwave india ipl jobs lpg modi Mohan Monsoon Panchayat Election patel police Railway rain Rashifal RBI Recipe skin care Supreme Court Sushasan Tihar TMC top-news Trump Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












