क्या बाहर की तपती गर्मी और लू ने आपको पसीना-पसीना कर दिया है? ऐसे में आप गर्मी से परेशान हो चुके हों और आपका जब गला सूख रहा हो, तो सिर्फ पानी से काम नहीं चलता. आपका शरीर और दिल कुछ ठंडा, मीठा और रिफ्रेशिंग मांगता है. तब लोगों को आइसक्रीम याद आती है, लेकिन बाजार से आइसक्रीम खरीदकर खाना सेहत के लिए भी हानिकारक होता है. ऐसे में क्यों न घर पर आइसक्रीम बनाई जाए, वो भी चॉकलेट-वनीला जैसे पुराने फ्लेवर्स की नहीं बल्कि बाजार में मिलने वाले हेल्दी फ्रूट कीवी की.
घर पर बनी कीवी आइसक्रीम से आप आसानी से गर्मी को मात दे सकते हैं. कीवी का वो हल्का खट्टा-मीठा ट्विस्ट और क्रीमी टेक्शचर आपको वाह..वाह कहने पर मजबूर कर देगा. कीवी आइसक्रीम की एक बाइट लेते ही आपको सुकून मिल जाएगा. इसे बनाने की सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए ढेर सारे सामान की जरूरत नहीं होती है. आप घर पर कीवी आइसक्रीम सिर्फ 4 चीजों से बना सकते हैं, वो भी बिना किसी केमिकल के. चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं कीवी आइसक्रीम.
इनग्रेडिएंट्स:
4 पकी हुई कीवी
1/4 कप चीनी
3 कप ठंडी हैवी क्रीम
1/2 चम्मच वनीला एसेंस
बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले कीवी के छिलके उतार लें और उन्हें अच्छे से धो लें. अब कीवी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में डालें और स्मूद पेस्ट बना लें.
2. थोड़ी सी कटी हुई कीवी गार्निश के लिए अलग रख दें और इस पेस्ट को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
3. अब एक बड़े बर्तन में ठंडी हैवी क्रीम लें. इसमें चीनी और वनीला एसेंस डालें और हैंड ब्लेंडर की मदद से इसे तब तक फेंटें जब तक ये लाइट और फोमी न हो जाए.
4. अब ठंडे किए हुआ कीवी पेस्ट को क्रीम में मिलाएं और कट एंड फोल्ड मेथड की मदद से अच्छे से मिक्स करें.
5. इसे फिर से हल्का फेंट लें ताकि मिक्स अच्छी तरह मिल जाए.
6. अब इस मिश्रण को किसी ट्रे या कंटेनर में डाल दें. ऊपर से बची हुई कीवी से गार्निश करें. इसे 7–8 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने दें.
घर पर बनाएं कीवी आइसक्रीम, गर्मी में मिलेगा ठंडक और ताजगी का स्वाद
क्या बाहर की तपती गर्मी और लू ने आपको पसीना-पसीना कर दिया है? ऐसे में आप गर्मी से परेशान हो चुके हों और आपका जब..

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष बिलासपुर बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश
Tags
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed



