भोपाल
मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार यानी आज से टिकटिंग सिस्टम बदल गया । अब ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम शुरू होगा। टिकट के लिए लाइन में लगने की बजाय क्यूआर कोड स्कैन करके, मेट्रो रेल कारपोरेशन के मोबाइल ऐप से टिकट बुक करवा सकेंगे। हालांकि यात्रियों की संख्या काफी कम है, लेकिन कारपोरेशन को उम्मीद है कि लाइन बढ़ेगी तो यात्री संख्या भी बढ़ेगी।
आगामी समय में मेट्रो रेल आमजन के जीवन का एक अहम हिस्सा बन जाएगी। अभी एम्स से सुभाष नगर तक सात किमी लंबाई में मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है। दिन में ये करीब पांच घंटे रनिंग कर रही है। सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम सवा चार बजे तक ये चल रही है। इस डिजिटल भुगतान प्रणाली को प्रोत्साहित करने के के लिए यात्रियों को विशेष रियायत भी दी जाएगी। मेट्रो रेल वॉलेट में जमा की गई राशि का उपयोग केवल मेट्रो टिकट खरीद के लिए ही किया जा सकेगा, यह राशि किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।
राउंड ट्रिप और समूह यात्रियों को सीधा लाभ
राउंड ट्रिप यानि वापसी की टिकट भी एक साथ लेने पर कुल किराए में 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इससे उन यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा जो एक ही दिन में आवागमन करते हैं।
समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष प्रावधान किया गया है। समूह टिकट पर कुल किराए में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा एकल समूह टिकट पर है। इसमें न्यूनतम 8 व अधिकतम 40 यात्रियों का समूह तय किया है।
मप्र मेट्रो रेल के ऐप वॉलेट को रिचार्ज करने पर आठ फीसदी से 15 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
साल 2030 तक पूरा होगा ‘ऑरेंज-ब्लू’ का काम
मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत भदभदा से रत्नागिरी मेट्रो लाइन में पहला स्लैब पिपलानी से जेके रोड के बीच डाला जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। करीब डेढ़ किमी का स्लैब बिछाया जाएगा। अगले दो से तीन माह में इसे पुल बोगदा तक लाया जाएगा। भदभदा से डिपो चौराहा तक भी पियर्स का काम तेजी से हो रहा है। यहां भी इस साल आखिर तक स्लैब का काम शुरू हो जाएगा। साल 2027 तक ब्लू लाइन का 80 प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस तरह ऑरेंज लाइन में एम्स से सुभाष ब्रिज तक छह स्टेशनों का काम कर ट्रेन शुरू की, उसी तरह ब्लू लाइन में रत्नागिरी तिराहा से ऐशबाग तक ट्रेन शुरू करने का लक्ष्य है। बढ़ी नई समय सीमा के तहत 2030 तक ऑरेंज व ब्लू लाइन पर काम पूरा करना है। हालांकि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 2027-28 तक का लक्ष्य लेकर काम कर रहा है।
मेट्रो ट्रेन की टिकट व्यवस्था में बड़ा बदलाव, राउंड ट्रिप पर मिलेगा विशेष छूट
भोपाल मेट्रो स्टेशनों पर सोमवार यानी आज से टिकटिंग सिस्टम बदल गया । अब ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम शुरू होगा। टिकट के लिए लाइन में लगने की बजाय क्यूआर कोड स्कैन करके, मेट्रो रेल कारपोरेशन के मोबाइल ऐप से टिकट बुक करवा सकेंगे। हालांकि यात्रियों की संख्या काफी कम है, लेकिन कारपोरेशन को उम्मीद है…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident arun Astrology Bhagwant Mann BJP Bulldozer Action CM Sai CM yogi Controversy court featured Fertilizer FIFA World Cup French Open gold Gold-Silver Heatwave india ipl jobs lpg modi Mohan Monsoon Panchayat Election police Railway rain Rashifal RBI Recipe skin care Supreme Court Sushasan Tihar TMC top-news Trump Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed










