हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर किशोर कुमार ने कई शानदार गाने गाए। राजेश खन्ना की आवाज उन्हें ही कहा जाता था। किशोर कुमार अपनी गायिकी के साथ एक्टिंग से भी कमाल कर चुके थे। करियर की शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग की। खुद के लिए गाने गाए। उनमें से एक 1964 में आई फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे थी। इस फिल्म के हीरो भी किशोर कुमार ही थे। इस फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट थे। लेकिन ‘मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ ने ऑडियंस के बीच एक अलग माहौल बनाया। ये गाना उस दौर में भी हिट था और आज के दौर में भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। लेकिन क्या आप इस खूबसूरत गाने को लिखने वाले गीतकार का नाम जानते हैं?
मेरे महबूब क़यामत होगी
964 में आई फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे में कुल 6 गाने थे। कहा जाता है कि फिल्म का सबसे पॉपुलर गाना ‘मेरे महबूब कयामत होगी आज रुसवा तेरी गलियों में मोहब्बत होगी’ पहले कोई दूसरा सिंगर गाने वाला था। लेकिन किशोर कुमार ने कहा कि वो अपने ऊपर फिल्माए गाने खुद गा सकते हैं। और इसके बाद जो हुआ वो इतिहास बन गया। किशोर कुमार ने खुद पर फिल्माए गाने खुद गाए। उनका साथ दोय लता मंगेशकर ने। म्यूजिक तैयार किया था लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने। ये गाना सिंगर और म्यूजिक कंपोजर का पहला गीत बना। इसके बाद इस तिकड़ी ने कई हिट गाने बनाए।
ये थे कमाल के गीतकार
फिल्म मिस्टर एक्स इन बॉम्बे के सभी गाने आनंद बक्शी और असद भोपाली ने लिखे थे। लेकिन ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ के ये बोल आनंद बक्शी की कलम से निकले थे। इस खूबसूरत गाने ने उस दौर में खूब कमाल किया। ये गाना खुद किशोर कुमार का फेवरेट था। उनके बेटे अमित कुमार ने बताया था कि उनके पिता जी अक्सर इसी गाने को सुना करते थे। अमित कुमार ने भी अपनी कई परफॉरमेंस में इस गाने से माहौल खास बना दिया था।
फिल्म के सभी गाने
मिस्टर एक्स इन बॉम्बे के के कुल 6 गानों में ‘मेरे महबूब कयामत होगी’ के दो वर्जन रिलीज किए गए। इसके अलावा ‘रुक जा रोकता है दीवाना’, ‘चली रे चली गोरी पनिया भरन को चली’, ‘खूबसूरत हसीना जान-ए जान’, ‘जान-ए मन’, ‘अल्लाह करे तू भी आ जाए’, ‘जुल्मी हमारे संवारिया हो राम’। इन गानों में किशोर कुमार का साथ लता मंगेशकर ने दिया।
‘मेरे महबूब कयामत होगी’ गाने के पीछे किसका था हाथ? जानिए गीतकार की कहानी
हिंदी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर किशोर कुमार ने कई शानदार गाने गाए। राजेश खन्ना की आवाज उन्हें ही कहा जाता..

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष बिलासपुर बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश
Tags
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed



