24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
रंजना यादव ने रेस वॉक में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक
तुमकुर (कर्नाटक) में खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते
भोपाल
मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने कर्नाटक के तुमकुर में 24 से 26 अप्रैल 2026 तक आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदक अर्जित किये।
खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई
मध्यप्रदेश के सहकारिता,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कठिन मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर लगातार नया इतिहास रच रहे हैं।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर रंजना यादव ने रचा इतिहास
प्रतियोगिता में अकादमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रंजना यादव ने जूनियर महिला 5000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में 23:21.12 सेकंड का शानदार समय निकालते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया तथा नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पूर्व यह रिकॉर्ड राजस्थान की खिलाड़ी मनीषा के नाम 23:43.58 सेकंड था। रंजना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने मध्यप्रदेश का गौरव राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ाया है।
दमदार प्रदर्शन से जीते पदक
अकादमी की खिलाड़ी राधा यादव ने जूनियर महिला 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में 4:32.64 मिनट का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के पहले दिन (शुक्रवार को) आशीष कुमार यादव ने जूनियर पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में 4.70 मीटर की ऊँचाई पार करते हुए रजत पदक अर्जित किया। तीसरे दिन (रविवार) प्रातः सत्र में संदीप यादव ने जूनियर पुरुष 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा में 8:26.88 मिनट का शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। वहीं दीपिका शर्मा ने जूनियर महिला 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा में 9:45.57 मिनट का समय निकालते हुए कांस्य पदक जीता। उनका मुकाबला स्वर्ण एवं रजत पदक विजेताओं से बेहद करीबी रहा।
प्रदेश की एथलेटिक्स प्रतिभा का सशक्त प्रदर्शन
इन उपलब्धियों ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की यह सफलता प्रदेश में विकसित हो रही खेल संस्कृति, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था तथा खेल अधोसंरचना की गुणवत्ता को दर्शाती है।
अकादमी का प्रशिक्षण बना सफलता की कुंजी
मध्यप्रदेश की खेल अकादमियों में वैज्ञानिक प्रशिक्षण, फिटनेस प्रबंधन, खेल विज्ञान सहयोग तथा अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से खिलाड़ियों को तराशा जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार देखने को मिल रहे हैं।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एथलेटिक्स में मिल रही यह सफलता न केवल खेलों को बढ़ावा दे रही है, बल्कि मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी खेल राज्यों में स्थापित कर रही है।
24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
24वीं नेशनल जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रंजना यादव ने रेस वॉक में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक तुमकुर (कर्नाटक) में खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, 2 स्वर्ण, 2 रजत व 1 कांस्य पदक जीते भोपाल मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित एथलेटिक्स…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court featured fifa gold High Court india jobs Kanwar Yatra lpg Mahakal modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Rahul Gandhi Railway rain Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court TMC top-news train Trump ucc Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu Vishnu Deo Sai Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












