नईदिल्ली
एग्जिट पोल 2026 के आंकड़े दिलचस्प और अलग-अलग तस्वीर दिखा रहे हैं. पश्चिम बंगाल में मुकाबला काफी कड़ा नजर आ रहा है. कुछ सर्वे बीजेपी को बढ़त देते हैं, जबकि कुछ टीएमसी की मजबूत वापसी का संकेत देते हैं. यहां अंतिम नतीजे चौंका सकते हैं. असम में तस्वीर अपेक्षाकृत साफ दिख रही है, जहां ज्यादातर एग्जिट पोल भाजपा गठबंधन को बहुमत से ऊपर बताते हैं और सत्ता वापसी के संकेत देते हैं. तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन एआईएडीएमके और टीवीके की मौजूदगी मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा नहीं होने दे रही. केरल में यूडीएफ को बढ़त मिलने के संकेत हैं, जिससे सत्ता परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है, हालांकि एलडीएफ भी करीबी टक्कर में है।
इन पांचों राज्यों में वोटिंग प्रतिशत काफी ज्यादा रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं. एग्जिट पोल के आंकड़े केवल एक अनुमान होते हैं, जो वोटर्स के फीडबैक पर आधारित होते हैं. पूर्व में कई बार ये नतीजे गलत भी साबित हुए हैं, लेकिन इनसे हवा के रुख का पता जरूर चलता है।
चुनाव आयोग 4 मई को वोटों की गिनती करेगा. उसी दिन आधिकारिक रूप से पता चलेगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बन रही है. सभी की निगाहें अब शाम को आने वाले उन आंकड़ों पर हैं, जो देश की सियासत की नई दिशा तय करेंगे
एग्जिट पोल 2026 रिजल्ट | पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी का एग्जिट पोल
केरल में यूडीएफ को बढ़त, एलडीएफ कड़ी टक्कर में पीछे
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में यूडीएफ को बढ़त मिलती दिख रही है. मैट्राइज के अनुसार यूडीएफ 75 से 85 सीटों तक पहुंच सकता है, जो बहुमत 71 से ऊपर है. वोटवाइब और पीपल्स पल्स भी यूडीएफ को 70 से 80 सीटों के बीच रखते हैं. वहीं एलडीएफ 58 से 65 सीटों के आसपास सिमटता नजर आ रहा है. एनडीए का प्रदर्शन कमजोर दिख रहा है, जहां सीटें एक अंक में रह सकती हैं. कुल मिलाकर राज्य में सत्ता बदलने के संकेत मिल रहे हैं।
तमिलनाडु में डीएमके आगे, लेकिन मुकाबला अभी बाकी
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है. मैट्राइज के अनुसार डीएमके प्लस 122 से 132 सीटों तक पहुंच सकता है, जो बहुमत 118 से ऊपर है. पीपल्स इनसाइट और पीपल्स पल्स भी डीएमके को 120 से 145 सीटों के बीच रखते हैं. वहीं एआईएडीएमके गठबंधन 60 से 110 सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है. टीवीके को 10 से 40 सीटों के बीच आंका गया है, जिससे मुकाबला रोचक बना हुआ है।
असम में भाजपा गठबंधन को साफ बढ़त, बहुमत पार करने के संकेत
असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है. एक्सिस माय इंडिया, मैट्राइज और जेवीसी जैसे सर्वे भाजपा प्लस को 85 से 101 सीटों के बीच रखते हैं, जो 64 के बहुमत आंकड़े से काफी ऊपर है. कांग्रेस गठबंधन 23 से 36 सीटों के बीच सिमटता नजर आ रहा है. पीपल्स इनसाइट भी इसी ट्रेंड की पुष्टि करता है. आंकड़े बताते हैं कि राज्य में सत्ता वापसी की राह भाजपा के लिए आसान दिख रही है।
सीटें कम, फिर भी मजबूत रह सकती है टीएमसी की असली ताकत
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में केवल सीटों की संख्या पूरी तस्वीर नहीं दिखाती. कई बार कोई पार्टी कम अंतर से ज्यादा सीट जीत लेती है और सत्ता में आ जाती है, भले ही उसका वोट शेयर सीमित हो. दूसरी ओर विपक्ष को अच्छे खासे वोट मिलते हैं, लेकिन वे सीटों में बदल नहीं पाते. यही वजह है कि टीएमसी की असली ताकत समझने के लिए सिर्फ सीट काउंट नहीं, बल्कि वोट पैटर्न और अंतर को भी देखना जरूरी है।
बंगाल में बीजेपी की सरकार! अलग-अलग सर्वे क्या बता रहे?
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के एग्जिट पोल ने सियासी तस्वीर को बेहद दिलचस्प बना दिया है. पीएमएआरक्यू और मैट्राइज जैसे सर्वे बीजेपी को बढ़त देते दिख रहे हैं, जहां सीटें 150 के आसपास तक जा सकती हैं. वहीं पीपल्स पल्स का अनुमान टीएमसी के पक्ष में जाता दिख रहा है, जिसमें 117 से 187 सीटों की रेंज दी गई है. कांग्रेस और लेफ्ट का प्रदर्शन सीमित नजर आ रहा है. अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला पूरी तरह खुला है और अंतिम नतीजे चौंका सकते हैं।
केरल में कांग्रेस गठबंधन की सरकार, एग्जिट पोल का अनुमान
केरल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल का डेटा आ गया है. News18 के मेगा एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस के UDF को 70 से 80 सीटें, LDF को 58 से 68 सीटें और NDA को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है।
चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ ने BJP को TMC से आगे बताया, सत्ता-विरोधी लहर के संकेतों को मज़बूती
चाणक्य स्ट्रैटेजीज़ का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 150–160 सीटें जीतेगी, जबकि TMC+ को 130–140 सीटें मिलेंगी. यहां बहुमत का आंकड़ा 148 है. इसके साथ ही, Matrize और PMARQ के बाद यह तीसरी ऐसी एजेंसी बन गई है, जिसने बीजेपी को टीएमसी पर बढ़त दी है. केवल People’s Pulse ही इस रुझान के विपरीत ममता बनर्जी के पक्ष में खड़ा है।
केरल में UDF की आंधी! Axis My India ने दिया सबसे बड़ा अनुमान
Axis My India का अनुमान UDF के लिए अब तक का सबसे ज़्यादा आशावादी अनुमान है. इसके मुताबिक, UDF को 78–90 सीटें मिल सकती हैं, जो तीनों एजेंसियों में सबसे ज़्यादा ऊपरी सीमा है. LDF को सिर्फ़ 49–62 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि BJP+ 0–3 सीटों पर ही अटकी हुई है. तीनों एजेंसियां- People’s Pulse, Matrize और Axis My India अब इस बात पर एकमत हैं कि केरल में अगली सरकार UDF ही बनाएगी।
केरल में बड़ा उलटफेर, एग्जिट पोल में लेफ्ट को मात देती दिख रही कांग्रेस
पीपल्स पल्स ने TMC को दिया बहुमत, बीजेपी दूसरे पायदान पर काफी पीछे
पीपल्स पल्स का अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में TMC 177–187 सीटें जीतेगी, जो बहुमत के आंकड़े 148 से काफी ज़्यादा है. वहीं BJP 95–110 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काफी पीछे रहेगी. वामपंथी दल लगभग पूरी तरह से खत्म हो गए हैं, उन्हें 0–1 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि INC को सिर्फ़ 1-3 सीटें मिल सकती हैं. अगर यह अनुमान सही साबित होता है, तो 294 सीटों वाली विधानसभा में ममता बनर्जी की पार्टी को एक मज़बूत जनादेश मिलेगा।
LDF को लगातार दूसरी बार हार, NDA का कोई खास असर नहीं
People’s Pulse ने एनडीए सिर्फ़ 0–3 सीटें दी हैं, जबकि Matrize ने 3–5 सीटें. इससे भी ज़्यादा अहम बात यह है कि अगर UDF जीतती है, तो LDF का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो जाएगा और पिनाराई विजयन लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे. केरल में पारंपरिक रूप से इन दोनों गठबंधनों के बीच सत्ता बदलती रही है और दोनों एग्जिट पोल बताते हैं कि 2026 में भी यही सिलसिला जारी रहेगा।
पी-मार्क एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा की बड़ी बढ़त,
पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 150 से 175 सीटों के बीच मिलने का अनुमान है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें ही मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों से साफ है कि भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, जबकि टीएमसी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना जताई गई है।
तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने के आसार
एबीपी न्यूज के पोल ऑफ पोल्स एग्जिट पोल में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ डीएमके के बहुमत हासिल करने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके को 122 से 132 सीटों के बीच जीत मिल सकती है, जो बहुमत के आंकड़े (118) से काफी ऊपर है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 10 से 18 सीटें मिल सकती है। तक सीमित रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
पोल डायरी के अनुसार बंगाल बीजेपी को 142-171 सीटें
पोल डायरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपना नया सर्वे जारी किया है। सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सबसे अधिक 142 से 171 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। पोल डायरी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 99 से 127 सीटों के बीच सीमित रहने का पूर्वानुमान है। वहीं कांग्रेस को महज 3 से 5 सीटें और अन्य दलों को 5 से 9 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है।
बंगाल, असम समेत तीन राज्यों में भाजपा की सरकार, TMC का किला ढहने की संभावना, कांग्रेस के सपने अधूरे
नईदिल्ली एग्जिट पोल 2026 के आंकड़े दिलचस्प और अलग-अलग तस्वीर दिखा रहे हैं. पश्चिम बंगाल में मुकाबला काफी कड़ा नजर आ रहा है. कुछ सर्वे..

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष बिलासपुर बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश
Tags
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












