वनप्लस ने OnePlus Pad 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का प्रीमियम फ्लैगशिप टैबलेट है, जिसे ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट’ से पैक किया गया है। टैबलेट में 13.2 इंच का 3.4K रेजॉलूशन डिस्प्ले है और 13380 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद यह काफी पतला है और कंपनी दावा करती है कि इस टैबलेट के साथ यूजर्स को PC लेवल की परफॉर्मेंस मिलेगी।
OnePlus Pad 4 के प्राइस और उपलब्धता
8GB+256GB मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है।
12GB+512GB मॉडल के दाम 59,999 रुपये हैं।
इस टैबलेट की सेल 5 मई 2026 से Amazon, Flipkart, OnePlus.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। कुछ बैंक कार्ड्स पर 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है साथ ही 5,499 रुपये प्राइस वाला OnePlus Stylo Pro फ्री दिया जाएगा।
OnePlus Pad 4 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
OnePlus Pad 4 एक बड़े डिस्प्ले वाला पतला और प्रीमियम टैबलेट है।
इसमें 13.2 इंच का 3.4K डिस्प्ले, 144 हर्त्ज रिफ्रेश रेट और 1 हजार निट्स की ब्राइटनैस दी गई है।
टैब में 7:5 ‘ReadFit’ आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है, जिससे डॉक्युमेंट्स पढ़ने और मल्टीटास्किंग में आसानी होती है।
OnePlus Pad 4 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज है।
यह वनप्लस का सबसे पावरफुल टैबलेट है और 13,380mAh बैटरी के साथ सबसे बड़े टैब्स में शामिल है।
इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 80वॉट की सुपरवूक चार्जिंग मिलती है। दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह 54 दिनों
का स्टैंडबाय और 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
हैवी परफॉर्मेंस के दौरान टैब में कोई रुकावट ना आए, इसके लिए टैब में ‘Cryo-velocity Cooling System’ दिया गया है, जो टैब को ठंडा रखता है।
‘वनप्लस पैड 4’ रन करता है OxygenOS 16 पर। कंपनी ने इसमें माउस-कीबोर्ड शेयरिंग फीचर दिया है, जिससे यह लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस देता है।
OnePlus Pad 4 के अन्य फीचर्स
मेटल यूनिबॉडी के साथ आने वाला OnePlus Pad 4 सिर्फ 5.94mm स्लीक है। इसका वेट 672 ग्राम है। इसमें 8 स्पीकर्स (4 वूफर्स और 4 ट्वीटर) का सेटअप है।
टैब में एआई फीचर्स दिए गए हैं। इनमें एआई राइटर, एआई समरी, एआई पेंटर, एआई क्लीयर कॉल आदि शामिल हैं।
50 हजार से अधिक प्राइस, क्या OnePlus Pad 4 खरीदना चाहिए?
वनप्लस का प्रीमियम और फ्लैगशिप टैबलेट हर मोर्चे पर अडवांस, फास्ट और बेहतरीन नजर आता है। NBT टेक के पास यह डिवाइस मौजूद है। हम इसे रिव्यू कर रहे हैं। अब तक के एक्सपीरियंस में वनप्लस पैड 4 एक सॉलिड खिलाड़ी बनकर उभरा है। परफॉर्मेंस से लेकर डिस्प्ले और बैटरी क्षमता में यह दमदार है। वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला टैब है। अगर बजट इजाजत देता है तो आप बिना हिचक इसे खरीद सकते हैं।
OnePlus Pad 4 लॉन्च: 13.2 इंच डिस्प्ले और 13380mAh बैटरी वाला दमदार प्रीमियम टैबलेट
वनप्लस ने OnePlus Pad 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का प्रीमियम फ्लैगशिप टैबलेट है, जिसे ‘स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट’ से पैक किया गया है। टैबलेट में 13.2 इंच का 3.4K रेजॉलूशन डिस्प्ले है और 13380 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद यह…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident arun Astrology Bhagwant Mann BJP Bulldozer Action CM Sai CM yogi Controversy court featured FIFA World Cup gold Gold-Silver Heatwave india ipl jobs lpg modi Mohan Monsoon petrol police Punjab Railway rain Rashifal RBI Recipe skin care Stock Market Supreme Court TMC top-news Trump Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu Vishnu Deo Sai water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












