आईपीएल 2026 में आज (2 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से है. यह मैच चेन्नई में ही है, जहां CSK की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम पिछले एक महीने से अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी के बिना मैदान पर उतर रही है, और अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले से पहले उनकी उपलब्धता को लेकर फिर से सस्पेंस गहरा गया है.
सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी की फिटनेस पर अहम अपडेट दिया. उन्होंने साफ किया कि धोनी अभी पूरी तरह मैच फिट नहीं हैं और उनकी वापसी पर अंतिम फैसला खुद खिलाड़ी की फीलिंग पर निर्भर करेगा.
हसी ने कहा- MS काफी बेहतर हो रहे हैं. उम्मीद है वो जल्द वापसी करेंगे. लेकिन ये कल (2 मई) होगा या अगले मैच में, ये कहना मुश्किल है. जैसे ही उन्हें अपने काल्फ पर भरोसा होगा, वो खुद संकेत देंगे. फिलहाल हम उन्हीं के फैसले का इंतजार कर रहे हैं… और सिर्फ टीम ही नहीं, पूरी चेन्नई इंतजार में है.
दरअसल, धोनी लंबे समय से काल्फ इंजरी से जूझ रहे हैं. शुरुआत में उम्मीद थी कि वो दो हफ्तों में वापसी कर लेंगे, लेकिन उनकी रिकवरी उम्मीद से ज्यादा लंबी खिंच गई. टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी हाल ही में बताया था कि वॉर्म-अप सेशन के दौरान धोनी को फिर हल्की चोट लग गई थी, जिससे उनकी वापसी और टल गई.
सीएसके के लिए ये सीजन अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत हासिल की हैं, -1.121 का खराब नेट रन रेट उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रहा है.
सीजन की शुरुआत में टीम को लगातार तीन हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने दिल्ली और कोलकाता के खिलाफ अहम जीत दर्ज की, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ हार ने उनकी लय बिगाड़ दी. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन की बड़ी जीत उनका हाई पॉइंट रहा, लेकिन पिछला मैच गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से हारकर उन्होंने फिर से मोमेंटम गंवा दिया.
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हालत और भी खराब है. टीम 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. ऐसे में प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है.
आमतौर पर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 अंकों की जरूरत होती है, ऐसे में एक और हार दोनों टीमों के लिए भारी पड़ सकती है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या धोनी इस अहम मुकाबले में वापसी कर पाएंगे या फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
CSK vs MI: क्या आज खेलेंगे MS Dhoni? फिटनेस पर सस्पेंस, करो या मरो मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज (2 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) से है. यह मैच चेन्नई में ही है, जहां CSK की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम पिछले एक महीने से अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी के बिना मैदान पर उतर रही है, और अब…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured pb pu s top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Amit Shah arun Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court Election featured gold High Court india jobs lpg modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Rahul Gandhi Railway rain Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court top-news train Trump vastu tips vijay vishnu Vishnu Deo Sai Voter list water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












