नई दिल्ली
सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) हाई से क्रैश होने के बाद अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार गिरावट के बाद अचानक दोनों कीमती धातुओं के भाव लगातार बढ़ रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2 लाख रुपये से अधिक सस्ती हो चुकी चांदी की कीमत सिर्फ 3 दिन में 13000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है. सोना भी कुछ कम नहीं है और इसकी चमक में भी तेज इजाफा हो रहा है।
चांदी फिर मारने लगी उछाल
MCX Silver Price पर नजर डालें, तो गुरुवार को खुलने के साथ ही इसकी कीमत में फिर से उछाल आया है. बीते कारोबारी दिन 2,53,265 रुपये पर क्लोज हुआ वायदा चांदी ओपनिंग के साथ ही उछलकर 2,57,055 रुपये पर पहुंच गई. इस सप्ताह पहले दिन सोमवार को जरूर सिल्वर प्राइस टूटा था और 2,43,895 रुपये पर आ गई थी, लेकिन अब सिर्फ 3 दिन में ही इसका भाव 13,160 रुपये उछल चुका है।
इससे पहले एमसीएक्स पर चांदी अपने हाई लेवल से लगातार टूटती हुई नजर आ रही थी. अमेरिका-ईरान में तेज जंग के बावजूद इसका भाव बढ़ने के बजाय कम हो रहा था. बता दें कि जनवरी महीने में 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price वायदा कारोबार में अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार कर गई थी और 4,57,328 रुपये पर जा पहुंची थी. लेकिन इस स्तर पर पहुंचने के बाद से ये लगातार सस्ती हुई और ताजा बढ़ोतरी के बावजूद 2,00,273 रुपये सस्ती मिल रही है।
सोना भी लगातार भाग रहा
न सिर्फ चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है, बल्कि कीमती पीली धातु सोने का भाव भी बढ़ रहा है और ये महंगा होता जा रहा है. बुधवार को 5 जून की एक्सपायरी वाले गोल्ड का रेट एमसीएक्स पर 1,52,132 रुपये पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही 1,52,887 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की तरह ही वायदा सोना भी मंगलवार को 1,49,339 रुपये के भाव से सिर्फ तीन दिनों में अब तक 3548 रुपये महंगा हो गया है।
अपने हाई से अब इतना सस्ता Gold
भले ही इस सप्ताह MCX Gold Rate तेज रफ्तार से भागता हुआ नजर आ रहा है और रोज इसका भाव बढ़ रहा है, लेकिन अगर सोने के लाइफ टाइम हाई लेवल से तुलना करें, तो अभी भी ये कीमती धातु काफी सस्ती मिल रही है. जनवरी महीने में ही चांदी के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए गोल्ड रेट भी 2,02,984 रुपये के हाई पर पहुंचा था और इस लेवल से अब भी 10 Gram 24 Karat Gold Rate 50,097 रुपये सस्ता बना हुआ है।
चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव: पहले ₹2 लाख टूटी, अब 3 दिन में ₹13,000 महंगी; जानें सोने का भाव
नई दिल्ली सोना-चांदी की कीमतें (Gold-Silver Rate) हाई से क्रैश होने के बाद अब एक बार फिर से रफ्तार पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन जोरदार गिरावट के बाद अचानक दोनों कीमती धातुओं के भाव लगातार बढ़ रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured pb pu s top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Amit Shah arun Astrology BJP Chief Minister Dr. Yadav CM Sai CM yogi court Election featured gold High Court india jobs lpg modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Rahul Gandhi Railway rain Rashifal Recipe road school SIR Stock Market Supreme Court top-news train Trump vastu tips vijay vishnu Vishnu Deo Sai Voter list water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












