,

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू से की सौजन्य भेंट, विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से नायडू से की सौजन्य भेंट 9 अगस्त को रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल विमान सेवा होगी प्रारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 9 अगस्त से प्रारंभ होने…

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू से की सौजन्य भेंट, विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से नायडू से की सौजन्य भेंट

9 अगस्त को रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल विमान सेवा होगी प्रारंभ

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने 9 अगस्त से प्रारंभ होने जा रही रीवा-कोलकाता एवं रीवा-भोपाल (72 सीटर) विमान सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हवाई संपर्क का लगातार विस्तार हो रहा है। रीवा से कोलकाता एवं भोपाल के लिए शुरू होने वाली नई विमान सेवाएं विंध्य क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन एवं निवेश की संभावनाओं को नई गति देंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से विंध्य क्षेत्र राष्ट्रीय विकास की मुख्य धारा से और अधिक सशक्त रूप से जुड़ेगा तथा स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, उद्यमियों और पर्यटकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

रीवा एयरपोर्ट विंध्य क्षेत्र के विकास का बन रहा है मजबूत आधार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट, जो कभी केवल एक हवाई पट्टी थी, आज प्रधानमंत्री मोदी की उड़ान योजना से विकसित होकर विंध्य क्षेत्र के विकास का मजबूत आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि अल्प समय में रीवा एयरपोर्ट ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है, दिल्ली और रायपुर जैसी प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क स्थापित होने से क्षेत्र को व्यापक लाभ मिला है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती जन-आवश्यकताओं को देखते हुए 9 अगस्त से रीवा को कोलकाता एवं भोपाल के लिए नई विमान सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है। यह नई हवाई सेवाएं विंध्य क्षेत्र को देश के पूर्वी भाग सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों से और अधिक प्रभावी रूप से जोड़ेंगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed