10 बार के WWE चैंपियन ब्रॉक लेसनर का बड़ा ऐलान, अब नहीं दिखेंगे रिंग में

10 बार के WWE वर्ल्ड चैम्प‍ियन और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे बड़े सितारों में शामिल ब्रॉक लेसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी है. 49 वर्षीय लेसनर ने 'The Pat McAfee Show' में अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि अब उनका सफर सिर्फ WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट)…

10 बार के WWE चैंपियन ब्रॉक लेसनर का बड़ा ऐलान, अब नहीं दिखेंगे रिंग में

10 बार के WWE वर्ल्ड चैम्प‍ियन और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे बड़े सितारों में शामिल ब्रॉक लेसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी है. 49 वर्षीय लेसनर ने 'The Pat McAfee Show' में अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि अब उनका सफर सिर्फ WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) ही नहीं, बल्कि हर तरह की प्रतिस्पर्धी फाइटिंग से खत्म हो गया है l  

लेसनर ने बताया कि पिछले शनिवार समरस्लैम में खेला गया उनका मुकाबला करियर का आखिरी मैच था. उन्होंने स्वीकार किया कि रेसलमेन‍िया के दौरान ही उन्हें महसूस हो गया था कि अब उनका समय पूरा हो चुका है. उस मैच में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद उन्होंने रिंग में अपने बूट और ग्लव्स उतार दिए थे. हालांकि WWE की अपील और अपने अंदर बची आखिरी ऊर्जा की वजह से उन्होंने एक अंतिम 'हेल इन ए सेल' मुकाबला खेलने का फैसला किया l

लेसनर ने कहा- मैं आज दुनिया को बताना चाहता हूं कि मैं रिटायर हो चुका हूं. शनिवार का दिन मेरे लिए बेहद भावुक था. रेसलमेन‍िया में ओबा फेमी ने जब मुझे स्लैम किया तो मुझे लगा कि अब मैं यह नहीं कर सकता. लेकिन बिजनेस ने फिर बुलाया और मेरे अंदर थोड़ा दम बाकी था. अब शनिवार के बाद ब्रॉक लेसनर के लिए स्क्वेयर्ड सर्कल में सब खत्म हो गया है l

ब्रॉक लेसनर का करियर खेल इतिहास के सबसे अनोखे सफरों में गिना जाता है. साउथ डकोटा के किसान परिवार से आने वाले लेसनर ने पहले कॉलेज रेसलिंग में अपनी पहचान बनाई. मिनेसोटा विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए वह दो बार ऑल अमेर‍िकन बने, दो बार बिग टेन चैम्प‍ियन रहे और साल 2000 में एनसीएए ड‍िवीजन-1 (NCAA Division-

I) नेशनल रेसलिंग चैम्प‍ियनशिप भी अपने नाम की l
कॉलेज रेसलिंग में सफलता के बाद उन्होंने WWE का रुख किया और महज दूसरे साल यानी 2002 में ही ड्वेन 'द रॉक'  जॉनसन को हराकर पहला WWE वर्ल्ड टाइटल जीत लिया. अपने खतरनाक F-5 फिनिशिंग मूव की बदौलत लेसनर ने WWE में कुल 10 वर्ल्ड चैम्प‍ियनशिप जीतीं और 'द बीस्ट इनकार्नेट' के नाम से दुनिया भर में मशहूर हुए l

उनके नाम दो रॉयल रम्बल (2003 और 2022), किंग ऑफ द रिंग (2002) और मनी इन द बैंक लैडर मैच (2019) जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. साल 2014 में उन्होंने रेसलमेन‍िया में द अंडरटेकर की 21-0 की ऐतिहासिक जीत की स्ट्रीक तोड़कर प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक को जन्म दिया l

2004 में लेसनर ने WWE छोड़कर अमेरिकी फुटबॉल में करियर बनाने की कोशिश की. उन्होंने NFL (नेशनल फुटबॉल लीग) की मिनेसोटा वाइकिंग्स टीम के साथ प्री-सीजन मुकाबले खेले, लेकिन अंतिम टीम में जगह नहीं बना सके l

इसके बाद 2007 में उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में कदम रखा. महज अपने चौथे मुकाबले में रैंडी कॉउचर को हराकर 2008 में UFC (अल्टीमेट फाइटिंग चैम्प‍ियनशिप) हेवीवेट चैम्प‍ियन बन गए. उन्होंने 2015 में MMA से संन्यास लिया, लेकिन 2016 में UFC 200 में Mark Hunt के खिलाफ आखिरी बार ऑक्टागन में उतरे. हालांकि, उस मुकाबले से पहले प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन में पॉजिटिव पाए जाने के बाद नेवादा स्टेट एथलेटिक आयोग ने उन्हें निलंबित कर दिया. इसके बाद उन्होंने फिर कभी MMA मुकाबला नहीं लड़ा l

ब्रॉक लेसनर ने अपने र‍िटायरमेंट संदेश में क्या कहा
अपने विदाई संदेश में लेसनर भावुक नजर आए. उन्होंने कहा- मैं साउथ डकोटा का एक साधारण किसान था, जिसके पास बड़े सपने थे. आज 49 साल की उम्र में पीछे मुड़कर देखता हूं तो भगवान और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरा साथ दिया. मैं बच्चों से कहना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर सिर्फ सफलता दिखती है, लेकिन उसके पीछे की मेहनत नहीं. अगर आप मेहनत करते रहेंगे और अपने लक्ष्य पर फोकस रखेंगे तो अच्छे नतीजजरूर मिलेंगे l

ब्रॉक लेसनर के संन्यास के साथ ही WWE और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के एक ऐसे युग का अंत हो गया है, जिसने प्रो रेसलिंग, MMA और खेल जगत में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए जिन्हें आने वाले वर्षों तक याद किया जाएगा l
 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports