,

योगी सरकार का बड़ा फैसला, वरिष्ठ महिलाओं की निशुल्क बस यात्रा शुरू होगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में इस व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को भुगतान के मद में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान…

योगी सरकार का बड़ा फैसला, वरिष्ठ महिलाओं की निशुल्क बस यात्रा शुरू होगी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में इस व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) को भुगतान के मद में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा यह सुविधा मिलने से प्रदेश की लाखों वरिष्ठ महिलाओं को धार्मिक, सामाजिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए यात्रा करने में आर्थिक राहत मिलेगी। उनके सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

निराश्रित महिलाओं की पेंशन के लिए 930 करोड़
वहीं, दूसरी ओर सरकार ने महिला कल्याण विभाग के लिए भी अनुपूरक बजट में 1094.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया है। इसमें सबसे अधिक 930 करोड़ रुपये निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए रखे गए हैं। इस योजना के तहत पति की मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता दी जाती है।

अनाथ और विशेष परिस्थितियों में रह रहे बच्चों के शिक्षा, भरण-पोषण और समग्र विकास के लिए संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए 110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लिए 54.30 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इस राशि का उपयोग पीड़ित महिलाओं और बच्चों को समयबद्ध सहायता एवं संरक्षण उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री शक्ति समृद्धि योजना के लिए भी अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सहायक होगी।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports