,

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की सोशल मीडिया पर सराहना, सुरक्षा से लेकर पेयजल तक योगी सरकार की तैयारी की चर्चा

कांवड़ यात्राः सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, साफ-सफाई, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही योगी सरकार की सराहना   सोशल मीडिया पर बिखरे शिव भक्ति के रंग, फेसबुक पर कांवड़ हैशटैग के साथ लगभग 5 लाख 68 हजार पोस्ट कंट्रोल रूम, एम्बुलेंस, पुलिस सहायता केंद्र, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन मॉनिटरिंग से जुड़ी सूचनाएं भी…

कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं की सोशल मीडिया पर सराहना, सुरक्षा से लेकर पेयजल तक योगी सरकार की तैयारी की चर्चा

कांवड़ यात्राः सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, साफ-सफाई, पेयजल व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही योगी सरकार की सराहना  

सोशल मीडिया पर बिखरे शिव भक्ति के रंग, फेसबुक पर कांवड़ हैशटैग के साथ लगभग 5 लाख 68 हजार पोस्ट

कंट्रोल रूम, एम्बुलेंस, पुलिस सहायता केंद्र, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन मॉनिटरिंग से जुड़ी सूचनाएं भी लगातार साझा कर रही योगी सरकार   

 – कांवड़ यात्रा का हर लम्हा पहुंच रहा लोगों की मोबाइल स्क्रीन तक, ट्रैफिक डायवर्जन सहित अन्य अपडेट मिल रहे कांवड़ियों को 

– यूपी के जिलों सहित हरिद्वार से दिल्ली हाईवे तक के वीडियो और रील्स हो रहे वायरल
 

मेरठ
 कांवड़ यात्रा का उत्साह इस बार सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी शिवभक्ति के रंग में रंग गए हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर हरिद्वार से गंगाजल भरने, हाईवे पर आगे बढ़ते शिवभक्तों, भव्य कांवड़, डीजे और सेवा शिविरों के वीडियो की भरमार है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, साफ-सफाई, पेयजल और अन्य व्यवस्थाएं भी सोशल मीडिया पर प्रसंशा का विषय बनी हुई हैं। लाखों लोग घर बैठे अपने रूट से गुजर रही कांवड़ यात्रा की पल-पल की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त कर रहे हैं।

किस मार्ग पर कितनी भीड़ है, किस डीजे कांवड़ की चर्चा है, किस शिविर में क्या व्यवस्थाएं हैं और किस मार्ग पर प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है, इसकी अपडेट भी विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स लगातार उपलब्ध करा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट भी समय-समय पर एडवाइजरी, रूट डायवर्जन और सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा कर रहे हैं, जिससे शिवभक्तों को यात्रा के दौरान सुविधा मिल रही है।

11 अगस्त को शिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कांवड़ यात्रा से जुड़े वीडियो और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। हरकी पौड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बारिश और तेज धूप के बीच मंजिल की ओर बढ़ते शिवभक्तों के वीडियो लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों में बनाए गए स्वागत द्वार, चिकित्सा शिविर, सुरक्षा व्यवस्था और साफ-सुथरे कांवड़ मार्गों के वीडियो भी लोगों द्वारा खूब साझा किए जा रहे हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर "कांवड़ यात्रा 2026" से जुड़ी करीब 1.97 लाख पोस्ट साझा की जा चुकी हैं। फेसबुक पर कांवड़ यात्रा हैशटैग के साथ 5 लाख 68 हजार पोस्ट हो चुकी हैं। भक्ति गीतों और डीजे की धुनों के साथ तैयार रील्स सोशल मीडिया पर सबसे अधिक देखी और साझा की जा रही हैं।

अनोखी कांवड़ और अलग थीम वाले वीडियो बटोर रहे सुर्खियां
सोशल मीडिया पर पारंपरिक कांवड़ के साथ-साथ अलग-अलग थीम पर तैयार कांवड़ भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं। भगवान शिव, महाकाल और हनुमान की विशाल प्रतिमाओं से सजी कांवड़, आकर्षक झांकियां और अनूठे डिजाइन वाली कांवड़ के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन रील्स को लाखों लोग पसंद और साझा कर रहे हैं।

सुपर फास्ट कांवड़ से लेकर रावण थीम तक की धूम
यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कई वीडियो चर्चा में हैं। हरिद्वार से मेरठ की ओर 300 लीटर गंगाजल लेकर दौड़ते शिवभक्त का वीडियो खूब देखा जा रहा है। वहीं पुष्पक विमान पर रावण थीम वाली कांवड़ और उससे जुड़े संवाद भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। रगों में देशभक्ति का जज्बा भरने वाली तिरंगा कांवड़ के वीडियो जेन-एल्फा और जेन-जी की पहली पसंद बने हुए हैं। स्वर्णिम स्वरूप में भगवान शिव को कंधे पर लेकर चल रहे श्रद्धालुओं तथा भक्ति गीतों की धुन पर यात्रा कर रहे कांवड़ियों के वीडियो भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।

महंगी कार की प्रतिकृति वाली कांवड़ भी बनी आकर्षण
दिल्ली से आए श्रद्धालुओं द्वारा लग्जरी कार की प्रतिकृति के साथ तैयार की गई कांवड़ भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके अलावा भव्य रथों पर भगवान शिव, महाकाल और हनुमान के विशाल स्वरूप वाली कांवड़ की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। कुल मिलाकर इस बार कांवड़ यात्रा का उत्साह सड़कों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी पूरे चरम पर दिखाई दे रहा है, जहां हर पल शिवभक्ति की गूंज सुनाई दे रही है।

शिव भक्तों को मिल रही शिविरों की जानकारी
कांवड़ लेकर हरिद्वार से दिल्ली, मेरठ, गुरुग्राम, बुलंदशहर सहित विभिन्न शहरों की ओर जा रहे शिवभक्त सोशल मीडिया के माध्यम से सेवा शिविरों की जानकारी भी प्राप्त कर रहे हैं। किस शिविर में भोजन, चिकित्सा, विश्राम और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी वीडियो और रील्स के जरिए आसानी से मिल रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम, एम्बुलेंस, पुलिस सहायता केंद्र, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन मॉनिटरिंग और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़ी सूचनाएं भी सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार साझा की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान काफी सुविधा मिल रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports