,

राजस्व विभाग का बड़ा फेरबदल, सीओ और सहायक बंदोबस्त अधिकारियों की नई पदस्थापना

 पटना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व सेवा के अधीन अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत 20 पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा इन पदाधिकारियों को बिना पारगमन अवधि का उपभोग किए अपने नए पदस्थापन…

राजस्व विभाग का बड़ा फेरबदल, सीओ और सहायक बंदोबस्त अधिकारियों की नई पदस्थापना

 पटना
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राजस्व सेवा के अधीन अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष पदों पर कार्यरत 20 पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उनकी नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा इन पदाधिकारियों को बिना पारगमन अवधि का उपभोग किए अपने नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

रवि प्रसाद पासवान को गया में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। लखीसराय जिले में कई नियुक्तियां हुई हैं, जिनमें पल्लवी कुमारी गुप्ता को चानन का, मृत्युंजय कुमार को सूर्यगढ़ा का और रोहन रंजन सिंह को पिपरिया का अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, स्वतंत्र कुमार को मधेपुरा और प्रवीण अनुरंजन को दरभंगा में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

स्थानांतरण की इस सूची में कुछ अन्य प्रमुख नाम भी शामिल हैं। पृथा अखौरी को वेन (नालंदा) का अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि चंदन कुमार को लखीसराय में राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो का प्रभार दिया गया है।

पटना के बख्तियारपुर में पवन कुमार साह, सारण के इसुआपुर में रवि रंजन, मधुबनी के बिस्फी में शैलेन्द्र कुमार यादव और शिवहर के पुरनहिया में रोहित कुमार नए अंचल अधिकारी बनाए गए हैं। साथ ही, वंदना कुमारी को मधुबनी में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी का पदभार सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, विजया कुमारी को जहानाबाद और एक अन्य अधिकारी चंदन कुमार को शिवहर में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में भेजा गया है। अंचल अधिकारियों में रजनी कुमारी को मटिहानी (बेगूसराय), महेश कुमार को पालीगंज (पटना) और सोनम राज को अरवल सदर की जिम्मेदारी मिली है।

वहीं, गरिमा को पटना (शास्त्रीनगर) स्थित भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी तथा सौरव कुमार को शेखपुरा के बंदोबस्त कार्यालय में राजस्व अधिकारी-सह-कानूनगो के पद पर पदस्थापित किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed