,

Punjab Seva Kendra Strike: कर्मचारियों का बड़ा फैसला, सैलरी न मिलने पर 2 बजे के बाद बंद होगा काम

चंडीगढ़  पंजाब के सर्विस सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों की यूनियन ने कहा है कि अगर बकाया सैलरी दोपहर 2 बजे तक जारी नहीं की गई, तो राज्यभर के सर्विस सेंटरों में काम बंद कर दिया जाएगा। यूनियन के अनुसार, हड़ताल…

Punjab Seva Kendra Strike: कर्मचारियों का बड़ा फैसला, सैलरी न मिलने पर 2 बजे के बाद बंद होगा काम

चंडीगढ़ 
पंजाब के सर्विस सेंटरों में काम करने वाले कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल की चेतावनी दी है। कर्मचारियों की यूनियन ने कहा है कि अगर बकाया सैलरी दोपहर 2 बजे तक जारी नहीं की गई, तो राज्यभर के सर्विस सेंटरों में काम बंद कर दिया जाएगा।

यूनियन के अनुसार, हड़ताल के दौरान पेन डाउन और कंप्यूटर शटडाउन किया जाएगा। इसका मतलब है कि कर्मचारी न तो नए आवेदन स्वीकार करेंगे और न ही लोगों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि दोपहर 2 बजे तक वेतन जारी नहीं किया गया, तो कर्मचारी पेन डाउन और कंप्यूटर शटडाउन हड़ताल शुरू कर देंगे। इससे सेवा केंद्रों का कामकाज पूरी तरह ठप हो जाएगा। यूनियन ने घोषणा की है कि हड़ताल के दौरान सेवा केंद्रों में लोगों से आवेदन पत्र भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

90 हजार से 1 लाख आवेदन सेवा केंद्रों में प्राप्त
मिनिस्ट्रियल स्टाफ के बाद यदि सेवा केंद्रों की हड़ताल भी शुरू हो गई, तो आम जनता के अधिकांश सरकारी काम प्रभावित होंगे। सरकारी सेवाओं और दस्तावेजों के लिए आवेदन सेवा केंद्रों के माध्यम से ही जमा किए जाते हैं। पंजाब में प्रतिदिन करीब 90 हजार से 1 लाख आवेदन सेवा केंद्रों में प्राप्त होते हैं।

लंबे समय से वेतन बकाया होने का आरोप
कर्मचारियों का कहना है कि सिक्योरिटी गार्ड, डीएसजी ऑपरेटर, टीए, एलओआर ऑपरेटर और सफाई कर्मचारियों समेत कई स्टाफ को लंबे समय से सैलरी नहीं मिली है। यूनियन का आरोप है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और संबंधित प्रबंधन की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया।

सेवा केंद्रों की हड़ताल से प्रभावित होने वाली प्रमुख सेवाएं
हड़ताल के दौरान सेवा केंद्रों में जाति, निवास (डोमिसाइल), आय और संपत्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण समेत अन्य दस्तावेजों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा जमीन की जमाबंदी और फर्द की प्रति, एग्रीमेंट व एफिडेविट अटेस्टेशन, स्टाम्प पेपर संबंधी आवेदन, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के आवेदन, ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन व नवीनीकरण, वाहन आरसी से जुड़े प्राथमिक कार्य तथा आधार कार्ड का नया नामांकन और अपडेट जैसी सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

सीएम व कंपनी मैनेजमेंट का पुतला फूंकेंगे
यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दोपहर 2 बजे तक वेतन जारी नहीं हुआ, तो कर्मचारी कामकाज ठप करने के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और कंपनी प्रबंधन का पुतला भी फूंकेंगे। कर्मचारियों ने सभी जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है। शाम को बैठक के बाद हड़ताल जारी रखने या समाप्त करने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

मिनिस्टिरयल स्टाफ की हड़ताल जारी
पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी पूरे राज्य में जारी है। डीसी कार्यालय, तहसील कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों का मिनिस्ट्रियल स्टाफ आज भी काम पर नहीं लौटा। यूनियन ने बताया कि कर्मचारी शुक्रवार को अलग-अलग जिलों से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित महारैली में हिस्सा लेंगे।

सरकारी सेवाओं पर पड़ सकता है असर
अगर हड़ताल शुरू होती है तो लोगों को कई जरूरी सेवाओं में परेशानी हो सकती है। इनमें जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, संपत्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य सरकारी सेवाएं शामिल हैं। पंजाब के सर्विस सेंटरों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग सरकारी काम करवाते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है।

यूनियन ने सरकार से की जल्द समाधान की मांग
कर्मचारी यूनियन ने सरकार से अपील की है कि वेतन से जुड़ी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े और सर्विस सेंटरों का काम सामान्य रूप से चलता रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports