चांदनी चौक में तार होंगे अंडरग्राउंड, बिजली व्यवस्था सुधारने की तैयारी तेज

नई दिल्ली  दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान चांदनी चौक में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने, दिल्ली में 24 घंटे निर्बाध बिजली के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम डिवेलप करने और सोलर पॉलिसी की स्थिति पर समीक्षा की गई। बिजली…

चांदनी चौक में तार होंगे अंडरग्राउंड, बिजली व्यवस्था सुधारने की तैयारी तेज

नई दिल्ली
 दिल्ली के बिजली मंत्री आशीष सूद ने गुरुवार को बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान चांदनी चौक में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने, दिल्ली में 24 घंटे निर्बाध बिजली के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम डिवेलप करने और सोलर पॉलिसी की स्थिति पर समीक्षा की गई।

बिजली कंपनियों में पारदर्शिता पर जोर
सूद ने कहा कि बिजली वितरण कंपनियों में पारदर्शिता और कंज्यूमर सर्विस मानक सुनिश्चित करने के लिए परफॉर्मेंस मापदंड और ऑडिट सिस्टम को व्यवस्थित तरीके से लागू करना होगा।

सप्लाई सिस्टम होगा बेहतर
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर साल पावर डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है। इसलिए सप्लाई सिस्टम को और बेहतर बनाना होगा। बेहतर पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर के बाद भी कुछ जगहों पर पावर ट्रिपिंग जैसी समस्या देखने को मिलती हैं, जिससे सप्लाई बाधित होती है।

बिजली आपूर्ति पूरी करने की नई पहल
निर्बाध पावर सप्लाई के लिए जरूरी है कि व्यापक पैमाने पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम डिवेलप किया जाए। वर्तमान में किलोकरी में एक जगह बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम बनाया गया है, जिसकी क्षमता 20 मेगावॉट है। इस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम पावर सबस्टेशन से एक लाख उपभोक्ताओं को 4 घंटे तक निर्बाध पावर सप्लाई दी जा सकती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports