,

जालंधर स्कूल विवाद: आतंकी पन्नू के वीडियो से मचा हड़कंप, खालिस्तान समर्थक दावों की जांच में जुटी पुलिस

जालंधर  जालंधर जिले के शाहकोट क्षेत्र के गांव कोटला हीरा स्थित सरकारी स्कूल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने और प्रिंसिपल के कमरे में खालिस्तान समर्थक झंडा लगाए जाने के दावे से हड़कंप मच गया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं।मामले की गंभीरता को देखते…

जालंधर स्कूल विवाद: आतंकी पन्नू के वीडियो से मचा हड़कंप, खालिस्तान समर्थक दावों की जांच में जुटी पुलिस

जालंधर 

जालंधर जिले के शाहकोट क्षेत्र के गांव कोटला हीरा स्थित सरकारी स्कूल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने और प्रिंसिपल के कमरे में खालिस्तान समर्थक झंडा लगाए जाने के दावे से हड़कंप मच गया है। घटना सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्र तक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल के कार्यालय में खालिस्तान समर्थक झंडा लगाए जाने का भी दावा किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हरकत किसने और कब की।पन्नू ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर लोहे की मुट्ठी से शासन किया गया हो, उन पर जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता। SFJ ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है।

15 अगस्त से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। अभी पुलिस की तरफ से घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। पन्नू ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान स्वतंत्रता दिवस पर जहां-जहां झंडा फहराएंगे वहां उनका विरोध किया जाएगा।

जालंधर जिले के कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का बताया वीडियो
यह मामला जालंधर के कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का है, जहां अज्ञात तत्वों ने प्रिंसिपल के दफ्तर के पास खालिस्तान जनमत संग्रह का झंडा लगा दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झंडे को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।

स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर पंजाब के छात्रों और युवाओं को भड़काने की नीयत से पन्नू ने अपना संदेश जारी किया है। पन्नू ने पंजाब के युवाओं से कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों का हिस्सा न बनें।

पंजाब की धरती पर भारतीय तिरंगा फहराने से परहेज करें: पन्नू अलगाववादी पन्नू ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि पंजाब की धरती पर भारतीय तिरंगा लहराने से परहेज किया जाए। पन्नू के अनुसार, यदि प्रशासनिक अधिकारी या स्कूल प्रबंधन दिल्ली के आकाओं को खुश करने के लिए पंजाब के छात्रों पर यह समारोह जबरन थोपेंगे, तो युवाओं द्वारा उनका विरोध किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पन्नू ने कहा कि पंजाब के युवा और किशोर छात्रों, ध्यान से सुनो, जैसे-जैसे 15 अगस्त करीब आ रहा है कोई भी बच्चा और युवा जश्न का हिस्सा ना ले। दो छोटी बच्चियों के कुर्बानी के बारे में जानकारी देते हुए उसने इतिहास के बारे में बताया। उसने वीडियो में बच्चों को संदेश दिया है कि देश तुम्हारा नहीं है और तिरंगा खूनी है। यह संदेश वे घर-घर पहुंचाना चाहते हैं।

उसने अंत में वीडियो में युवाओं से कहा कि 16 अगस्त को अमेरिका में हो रही रेफरेडंम खालिस्तान वोटों का साथ देना है। इसके अलावा उसने धमकी देते कहा कि 15 अगस्त के दिन भगवंत मान जहां भी झंडा फहराएगा वह निशाने पर होगा। 

15 अगस्त को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी
इसी बीच विदेश में बैठे घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी किए जाने की बात भी सामने आई है। वीडियो में उसने इस घटना का जिक्र करते हुए पंजाब सरकार को धमकी दी है। साथ ही उसने 15 अगस्त को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच कर रही है।

घटना के बाद जांच एजेंसियों ने स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा स्थानीय लोगों और स्कूल से जुड़े कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की
पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना को अंजाम देने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डीआइजी नवीन सिंगला ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है और जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports