,

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र

 सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र  भोपाल  सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 07 अगस्त 2026 को गोविन्दपुरा इंडस्ट्रीज एसोसियेशन कनवेंशन…

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र

 सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र 
भोपाल 

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 07 अगस्त 2026 को गोविन्दपुरा इंडस्ट्रीज एसोसियेशन कनवेंशन हाल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न एमएसएमई योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक के महाप्रबंधक श्री बीरेंद्र मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन एवं औद्योगिक विकास का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों को सरल, त्वरित एवं पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने हितग्राहियों से बैंक की ऋण सुविधाओं का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

क्षेत्रीय प्रमुख श्री अमित सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उद्यमियों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करना है। उन्होंने बैंक की विभिन्न एमएसएमई योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं तथा ग्राहकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक उद्यमियों से बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

आईएएस सुश्री सोनिया मीण ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा उद्यमिता, स्वरोजगार एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं तथा बैंकों के सहयोग से नए उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने और मौजूदा उद्योगों के विस्तार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर रोजगार सृजन एवं प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि शासन और बैंकिंग संस्थाओं के समन्वित प्रयासों से नए उद्यमों को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा युवाओं और महिला उद्यमियों के लिए भी अनेक अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने उद्यमियों से समय पर ऋण चुकौती एवं व्यवसाय के सतत विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के गौरवशाली इतिहास, एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान की अवधारणा तथा बैंक की ब्रांडिंग गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

टीटी नगर की शाखा प्रबंधक सुश्री मृगनयनी ने बैंक की विभिन्न एमएसएमई ऋण योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं एवं उद्यमियों के लिए उपलब्ध विशेष उत्पादों की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर वित्तीय समाधान उपलब्ध करा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बैंक के महाप्रबंधक श्री बीरेंद्र मेहता क्षेत्रीय प्रमुख श्री अमित सिंह आईएएस सुश्री सोनिया मीणा, श्री मयंक द्विवेदी द्वार पात्र ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए. भोपाल क्षेत्र में कुल 63.78 करोड की ऋण राशि स्वीकृत की गई. उपस्थित उद्यमियों ने बैंक की योजनाओं एवं मार्गदर्शन का स्वागत करते हुए इसे व्यवसाय विस्तार के लिए उपयोगी पहल बताया.

कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबंधक श्री दीपक गौतम ने सभी अतिथियों, उद्यमियों एवं स्थानीय शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अनिता धुर्वे ने किया.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports