,

जबलपुर को बड़ी सौगात, 38 वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे सब-स्टेशन का उन्नयन पूरा

38 वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे जबलपुर सब-स्टेशन का हुआ उन्नयन, अब और अधिक विश्वसनीय बनी बिजली आपूर्ति व्यवस्था जबलपुर मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने जबलपुर के 132 केवी विनोबा भावे सब-स्टेशन का रीमॉडलिंग एवं अपग्रेडेशन कार्य पूर्ण कर लिया है। लगभग 38 वर्षों से जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय, सिविल लाइन्स,रेलवे, कमीशनरी,…

जबलपुर को बड़ी सौगात, 38 वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे सब-स्टेशन का उन्नयन पूरा

38 वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे जबलपुर सब-स्टेशन का हुआ उन्नयन, अब और अधिक विश्वसनीय बनी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

जबलपुर
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने जबलपुर के 132 केवी विनोबा भावे सब-स्टेशन का रीमॉडलिंग एवं अपग्रेडेशन कार्य पूर्ण कर लिया है। लगभग 38 वर्षों से जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय, सिविल लाइन्स,रेलवे, कमीशनरी, कलेक्ट्रेट, सिविक सेंटर आदि जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा यह सब-स्टेशन अब उन्नत तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित हो गया है। उन्नयन कार्य के तहत सबस्टेशन की क्षमता, विश्वसनीयता तथा वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में बढ़ती मांग को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

कम क्षमता के पैंथर कंडक्टर के स्थान पर अधिक क्षमता के ज़ेबरा कंडक्टर को लगाया गया

अपग्रेडेशन के तहत 132 केवी का नया डबल सर्किट फीडर वे निर्मित किया गया तथा बस कप्लर स्थापित किए गए हैं, जिससे सब-स्टेशन की ऑपरेशनल कैपेसिटी में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही पुराने पैंथर कंडक्टर के स्थान पर उच्च क्षमता वाले ज़ेबरा कंडक्टर लगाए गए हैं, जिससे भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत लोड को सुगमता से वहन किया जा सकेगा। सबस्टेशन के दोनों पॉवर ट्रांसफार्मरों की रिकंडीशनिंग एवं री-पेंटिंग भी की गई है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और उपयोगी आयु में वृद्धि होगी।

डबल 132 केवी सप्लाई की हुई व्यवस्था

जबलपुर क्षेत्र के इस अति महत्वपूर्ण सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सब-स्टेशन में 132 केवी की नई ऑग्ज़ीलियरी बस विकसित की गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक (डबल) सप्लाई व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त पुराने ब्रेकरों के स्थान पर नवीन तकनीक आधारित ब्रेकर स्थापित किए गए हैं, जो फॉल्ट की स्थिति में त्वरित ट्रिप होकर विद्युत प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उन्नयन कार्य के दौरान आवश्यक सिविल एवं तकनीकी कार्य भी गुणवत्तापूर्वक संपादित किए गए हैं।

उन्नयन से बड़ी ऑपरेशनल कैपेसिटी

इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद 132 केवी विनोबा भावे सब स्टेशन की विश्वसनीयता, परिचालन दक्षता तथा विद्युत आपूर्ति की निरंतरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एमपी ट्रांसको के अनुसार यह उन्नयन कार्य भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे जबलपुर शहर को लंबे समय तक अधिक सुरक्षित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

के 132 केवी विनोबा भावे सब-स्टेशन का रीमॉडलिंग एवं अपग्रेडेशन कार्य पूर्ण कर लिया है। लगभग 38 वर्षों से जबलपुर स्थित मध्यप्रदेश के उच्च न्यायालय, सिविल लाइन्स,रेलवे, कमीशनरी, कलेक्ट्रेट, सिविक सेंटर आदि जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा यह सब-स्टेशन अब उन्नत तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित हो गया है। उन्नयन कार्य के तहत सबस्टेशन की क्षमता, विश्वसनीयता तथा वैकल्पिक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में बढ़ती मांग को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

कम क्षमता के पैंथर कंडक्टर के स्थान पर अधिक क्षमता के ज़ेबरा कंडक्टर को लगाया गया

अपग्रेडेशन के तहत 132 केवी का नया डबल सर्किट फीडर वे निर्मित किया गया तथा बस कप्लर स्थापित किए गए हैं, जिससे सब-स्टेशन की ऑपरेशनल कैपेसिटी में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही पुराने पैंथर कंडक्टर के स्थान पर उच्च क्षमता वाले ज़ेबरा कंडक्टर लगाए गए हैं, जिससे भविष्य में बढ़ने वाले विद्युत लोड को सुगमता से वहन किया जा सकेगा। सबस्टेशन के दोनों पॉवर ट्रांसफार्मरों की रिकंडीशनिंग एवं री-पेंटिंग भी की गई है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और उपयोगी आयु में वृद्धि होगी।

डबल 132 केवी सप्लाई की हुई व्यवस्था

जबलपुर क्षेत्र के इस अति महत्वपूर्ण सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सब-स्टेशन में 132 केवी की नई ऑग्ज़ीलियरी बस विकसित की गई है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक (डबल) सप्लाई व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त पुराने ब्रेकरों के स्थान पर नवीन तकनीक आधारित ब्रेकर स्थापित किए गए हैं, जो फॉल्ट की स्थिति में त्वरित ट्रिप होकर विद्युत प्रणाली की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उन्नयन कार्य के दौरान आवश्यक सिविल एवं तकनीकी कार्य भी गुणवत्तापूर्वक संपादित किए गए हैं।

उन्नयन से बड़ी ऑपरेशनल कैपेसिटी

इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद 132 केवी विनोबा भावे सब स्टेशन की विश्वसनीयता, परिचालन दक्षता तथा विद्युत आपूर्ति की निरंतरता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। एमपी ट्रांसको के अनुसार यह उन्नयन कार्य भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे जबलपुर शहर को लंबे समय तक अधिक सुरक्षित, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports