,

नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रदेश स्तरीय जनसंवाद एवं सेवा वितरण अभियान हुआ प्रारंभ

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन, जनभागीदारी और अंतिम पंक्ति तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संवेदनशील, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन के विजन को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया है। 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी…

नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रदेश स्तरीय जनसंवाद एवं सेवा वितरण अभियान हुआ प्रारंभ

भोपाल

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन, जनभागीदारी और अंतिम पंक्ति तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संवेदनशील, जवाबदेह और जन-केंद्रित प्रशासन के विजन को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया है। 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार संचालित होने वाला यह अभियान शासन को सीधे जनता से जोड़ने, सेवा वितरण को सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के चार प्रमुख स्तंभ संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी हैं।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों की व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। अभियान में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न नगरीय निकायों का प्रभार सौंपा गया है, जो प्रत्येक शुक्रवार मैदानी भ्रमण कर नागरिक सेवाओं, शहरी अधोसंरचना, स्वच्छता, डिजिटल सेवाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

अभियान में नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विशेष रूप से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जन शिकायतों के निराकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत सेवाओं के समयबद्ध निस्तारण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति की समीक्षा के लिये विशेष BLBC बैठकों के आयोजन पर जोर रहेगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं के लाभ की पहुंच सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

नगरीय निकायों में ई-नगरपालिका पोर्टल के उपयोग को बढ़ावा देने, ऑनलाइन नागरिक सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता बढ़ाने, Automated Building Plan Approval System के लंबित प्रकरणों के निराकरण, संपत्ति कर एवं अन्य कर संग्रहण में सुधार तथा राजस्व सुदृढ़ीकरण की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी। डिजिटल गवर्नेंस, पारदर्शिता और सेवा वितरण में दक्षता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

विभाग द्वारा नमो हरित वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता गतिविधियों, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के स्रोत पर पृथक्करण, लेगेसी वेस्ट के निस्तारण, पेयजल आपूर्ति, सार्वजनिक सुविधाओं, पार्कों एवं नागरिक अधोसंरचना की भी जमीनी स्तर पर समीक्षा की जाएगी। अभियान के दौरान प्राप्त फीडबैक एवं निरीक्षण निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, श्री संजय दुबे ने कहा "मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान" शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान सुनिश्चित करेगा कि शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी रूप से पहुंचे।"

आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, श्री संकेत भोंडवे ने कहा "नगरीय विकास एवं आवास विभाग मिशन मोड में इस अभियान का क्रियान्वयन करेगा। शिकायत निवारण, नागरिक सेवा वितरण, डिजिटल गवर्नेंस, राजस्व प्रबंधन, स्वच्छता और हरित विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ठोस एवं मापनीय परिणाम प्राप्त करना विभाग की प्राथमिकता होगी।"

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से नगरीय विकास एवं आवास विभाग का उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा शहरी मध्यप्रदेश में उत्तरदायी, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी सुशासन को और अधिक सशक्त बनाना है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports