,

भरतपुर में बढ़ा बंध बारैठा बांध का जलस्तर, तीसरे साल लगातार गेट खोलने की तैयारी

भरतपुर राजस्थान में सक्रिय मानसून के बीच भरतपुर जिले से अच्छी खबर आई है। भरतपुर जिले के बंध बारैठा बांध के गेट कभी भी खुल सकते है। बंध बारैठा में पानी की आवक बढ़ने के बाद अब गेट खोलने की तैयारी चल रही है। बांध के गेट खोले जाने से पहले प्रशासन ने आसपास के…

भरतपुर में बढ़ा बंध बारैठा बांध का जलस्तर, तीसरे साल लगातार गेट खोलने की तैयारी

भरतपुर
राजस्थान में सक्रिय मानसून के बीच भरतपुर जिले से अच्छी खबर आई है। भरतपुर जिले के बंध बारैठा बांध के गेट कभी भी खुल सकते है। बंध बारैठा में पानी की आवक बढ़ने के बाद अब गेट खोलने की तैयारी चल रही है। बांध के गेट खोले जाने से पहले प्रशासन ने आसपास के करीब 50 गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग बांध के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

जल संसाधन विभाग के एईएन दशरथ सिंह ने बताया कि भरतपुर जिले सहित बंध बारैठा के कैचमेंट एरिया में बारिश के चलते लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। 29 फीट की भराव क्षमता वाले बांध का गेज 27 फीट तक पहुंचने पर गेट कभी भी खोले जा सकते है। अभी बांध का जलस्तर 26.60 फीट है। बांध की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।

साथ ही कुकुंद नदी के बहाव क्षेत्र वाले 50 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। कुकुन्द नदी क्षेत्र और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोगों से नदी के किनारों पर नहीं जाने, मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

गेट खुलने पर बंद होती है छोटे वाहनों की आवाजाही
बता दें कि बंध बारैठा बांध के गेट खुलने के बाद बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पानी में डूब जाता है। ऐसे में छोटे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो जाती है। प्रशासन की ओर से सिर्फ बड़े वाहनों को ही निकलने की परमिशन रहती है। यहां पर एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की जाती है।

लगातार तीसरे साल गेट खोलने की तैयारी
बंध बारैठा बांध बयाना तहसील में कुकुंद नदी पर स्थित है। यह भरतपुर जिले का सबसे बड़ा बांध है। 5 गेट वाले बंध बारैठा बांध की भराव क्षमता 29 फीट है। लगातार तीसरे साल बांध के गेट खुलने की तैयारी है। साल 2025 और 2024 में बांध के तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा गया था। इससे पहले साल 2022 में बांध का एक गेट खोलकर पानी की निकासी की गई थी।

भरतपुर शहर में होती है पेयजल आपूर्ति
बंध बारैठा बांध से भरतपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति होती है। साथ ही बयाना एवं रूपवास के 28 गांवों की 4243 हैक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए इस बांध के पानी का उपयोग होता है। बांध में जल स्तर बढऩे से पेयजल के साथ-साथ सिंचाई की समस्या का भी समाधान होगा।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports