UP-पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, विनोद तावड़े और सतीश पूनिया को मिली अहम जिम्मेदारी

 नई दिल्ली बीजेपी ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करने के साथ ही चुनावी राज्यों में नई नियुक्तियां कर दी हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जगह…

UP-पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, विनोद तावड़े और सतीश पूनिया को मिली अहम जिम्मेदारी

 नई दिल्ली

बीजेपी ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करने के साथ ही चुनावी राज्यों में नई नियुक्तियां कर दी हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, वहीं चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है। 

पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है. उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं. उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है, ऐसे में संगठन की कमान तावड़े को सौंपना अहम माना जा रहा है। 

वहीं सतीश पुनिया को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. पुनिया भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं. पंजाब में पार्टी के सामने संगठन को मजबूत करने और चुनावी आधार बढ़ाने की चुनौती है। 

तरुण चुग को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है. चुग राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी संगठन में पहले भी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. गुजरात बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा है, ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारी उनके हाथों में देना महत्वपूर्ण है। 

माहिर रणनीतिकार हैं विनोद तावड़े

    पार्टी महासचिव और राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की कमान संभालेंगे।

    तावड़े के पास संगठन में काम करने का लंबा अनुभव रहा है। महाराष्ट्र राजनीति के दिग्गज नेता विनोद तावड़े माहिर रणनीतिकार माने जाते हैं।

    वह संगठन में कुशल रणनीतिकार और जमीनी स्तर पर चुनावी मैनेजमेंट के लिए मशहूर हैं। 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी ने उन्हें प्रभारी बनाकर राज्य में संगठनात्मक मजबूती की कमान सौंपी है।

तरुण चुघः संगठनात्मक भरोसा

    तरुण चुघ राज्यसभा सांसद औऱ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    वह लंबे समय से बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की प्रमुख जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    पंजाब से ताल्लुक रखने वाले तरुण चुग वर्तमान में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं।

    बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले गुजरात राज्य का प्रभारी बनाकर पार्टी ने उन पर बड़ा संगठनात्मक भरोसा जताया है।

नितिन नवीन ने बनाई बीजेपी की नई टीम
यह फेरबदल बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल में पार्टी की पहली बड़ी राष्ट्रीय टीम की कवायद मानी जा रही है. पार्टी ने नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने का दावा किया है। 

नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि पूर्व आरएसएस नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

पार्टी ने संगठन महामंत्री बीएल संतोष को बरकरार रखा है. मीडिया की जिम्मेदारी अनिल बलूनी के पास ही रहेगी, जबकि सोशल मीडिया की कमान अब छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को दी गई है। 

उत्तर प्रदेश में विनोद तावड़े को बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक राज्य की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी है। तावड़े पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री होने के साथ-साथ राज्यसभा सांसद भी हैं। उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है, जो बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं।

पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति सूची में उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी दोनों के नाम स्पष्ट रूप से दर्ज किए गए हैं। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

पंजाब की कमान सतीश पूनिया को
पंजाब में बीजेपी ने डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी बनाया है। पूनिया पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी की प्रेस विज्ञप्ति में पंजाब के लिए केवल प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति का उल्लेख है। इस सूची में पंजाब के लिए किसी सह-प्रभारी के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

गुजरात में तरुण चुघ को जिम्मेदारी
गुजरात में बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। चुघ फिलहाल राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति पर तरुण चुघ के हस्ताक्षर हैं। पत्र में उन्हें राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी के तौर पर संबोधित किया गया है।

एक दिन पहले ही नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान
गौरतलब है कि इन प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति से ठीक एक दिन पहले, 17 अगस्त को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया था। नई टीम में कई अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। वसुंधरा राजे, राम माधव और स्मृति ईरानी जैसे प्रमुख नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। वहीं, पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और बीएल संतोष को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की नई टीम को संगठनात्मक अनुभव, युवा ऊर्जा और जमीनी जुड़ाव के मिश्रण के तौर पर पेश किया गया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports