,

मोदी की मिमिक्री पर बिहार में बवाल, सम्राट चौधरी समेत BJP-JDU नेताओं ने घेरा

 पटना  इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिमिक्री को लेकर बिहार में भी सियासत गरमा गई है। कार्यक्रम के वीडियो को लेकर भाजपा और जदयू नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। कार्यक्रम के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की…

मोदी की मिमिक्री पर बिहार में बवाल, सम्राट चौधरी समेत BJP-JDU नेताओं ने घेरा

 पटना
 इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मिमिक्री को लेकर बिहार में भी सियासत गरमा गई है।

कार्यक्रम के वीडियो को लेकर भाजपा और जदयू नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रतिक्रिया दी है। कार्यक्रम के दौरान स्टैंडअप कॉमेडियन ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री की थी। इसका वीडियो वायरल हुआ।  

सम्राट चौधरी बोले- संवाद का स्तर मर्यादित और गरिमापूर्ण होना चाहिए
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंटरनेट मीडिया मंच एक्स पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए इंदौर के कार्यक्रम को ‘झूठ की गूंज’ करार दिया।

उन्होंने लिखा कि इंदौर में ‘झूठ की गूंज’ के मंच से राहुल गांधी ने एक बार फिर बुजुर्ग महिला का मजाक उड़ाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी की मां और संवेदनशील विषयों को राजनीतिक उपहास का विषय बनाना लोकतांत्रिक संवाद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद का स्तर मर्यादित और गरिमापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी से मुद्दों, विचारों और नीतियों पर स्वस्थ बहस करने की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत उपहास और कटुता का रूप देने से बचना चाहिए।

श्रवण कुमार बोले- लोकतंत्र में लोग अपनी इच्छा से काम करते हैं
बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मामले पर कहा कि लोकतंत्र में लोग अपनी इच्छा के अनुसार काम करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में हुए घटनाक्रम के संदर्भ में अपनी प्रतिक्रिया दी।

जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने भी इंदौर के कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने व्यक्तिगत लांछन लगाने को दिमागी दिवालियापन और ज्ञान का अभाव करार दिया। उनका कहना था कि राजनीतिक बहस मुद्दों पर होनी चाहिए।

संजय सरावगी ने कहा- नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा का सवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में हुए घटनाक्रम को लेकर कहा कि यह नेता प्रतिपक्ष के पद के विरुद्ध अत्यधिक अमर्यादित आचरण है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports