,

युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव रघुराज एम आर

भोपाल  युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए विभागीय योजनाओं में बेहतर समन्वय, विश्वसनीय डाटा और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन को युवाओं के समग्र विकास का प्रभावी समन्वित मंच बनाया जाए। यह निर्देश तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव  रघुराज…

युवाओं के समग्र विकास के लिए योजनाओं में समन्वय और विश्वसनीय डाटा जरूरी : सचिव  रघुराज एम आर

भोपाल 

युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए विभागीय योजनाओं में बेहतर समन्वय, विश्वसनीय डाटा और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन को युवाओं के समग्र विकास का प्रभावी समन्वित मंच बनाया जाए। यह निर्देश तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव  रघुराज एम आर ने मंगलवार को मंत्रालय में मिशन की अंतरविभागीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

बैठक में भा-वाणी (BhaVANI), युवा संवाद, एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS), एनवाईके (NYK), पर्यावरण संरक्षण, एकलव्य एवं कन्या शिक्षा परिसर, पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस और सांदीपनि विद्यालय सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लक्ष्यों एवं डाटा की समीक्षा की गई।

सचिव  रघुराज ने सभी विभागों को योजनाओं की अद्यतन एवं प्रमाणिक प्रगति का डाटा समय पर उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन डाटा को निरंतर अद्यतन रखने के लिए एपीआई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल डाटा के प्रभावी उपयोग से योजनाओं की निगरानी और उनके परिणामों का आकलन अधिक सटीकता से किया जा सकेगा।

 रघुराज ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा प्रत्येक वालंटियर को युवाओं से जोड़कर साक्षरता और क्षमता विकास को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। पंचायत, ग्रामीण विकास एवं नगरीय विकास विभाग के सहयोग से ‘युवा संवाद’ और ‘युवा संगम’ जैसी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।

सचिव  रघुराज ने विभागीय आईईसी (IEC) गतिविधियों में समन्वय स्थापित कर योजनाओं और अवसरों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने तथा स्कूल छोड़ चुके (ड्रॉप आउट) बच्चों को पुनः शिक्षा एवं कौशल विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समन्वित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में 13 जनवरी 2026 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। लंबित बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई तथा मिशन के प्रमुख कार्य-प्रदर्शन संकेतकों (KPI) को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप अद्यतन कर अधिक परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं अवसरों को एकीकृत करते हुए युवा शक्ति मिशन को परिणामोन्मुख और प्रभावी मंच के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports