,

मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्सव को वीसी से संबोधित कर किसानों से किया संवाद

महोत्सव में आये प्रगतिशील कृषकों ने साझा किए अपने अनुभव भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण नरसिंहपुर में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) से संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नरसिंहपुर जिला खेती-किसानी और उन्नत…

मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्सव को वीसी से संबोधित कर किसानों से किया संवाद

महोत्सव में आये प्रगतिशील कृषकों ने साझा किए अपने अनुभव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण नरसिंहपुर में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) से संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नरसिंहपुर जिला खेती-किसानी और उन्नत कृषि पद्धतियों के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां की कृषि और किसानों की मेहनत के उदाहरण देशभर में देखने को मिलते हैं। बलराम कृषि महोत्सव किसानों के सम्मान, कृषि विकास और उनकी समृद्धि के संकल्प को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए कृषि के साथ-साथ सिंचाई, जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना आवश्यक है। सरकार नदी जोड़ो अभियान सहित विभिन्न क्षेत्रों में कृषि एवं इससे जुड़े व्यवसायों के विकास के प्रयास कर रही है। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बलराम कृषि महोत्सव को किसानों के बीच कृषि संबंधी जानकारी, आधुनिक तकनीकों और उन्नत खेती के तरीकों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच बताकर किसानों से नई कृषि पद्धतियों को अपनाने को कहा। मुख्यमंत्री ने किसानों से परम्परागत खेती के स्थान पर अब अधिक आमदनी देने वाली उन्नत खेती कर खेतों-खलिहानों और अपने जीवन को समृद्ध बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नरसिंहपुर जिले से उनका विशेष स्नेह रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी के कल्याण एवं समृद्धि की कामना की तथा किसानों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

बलराम कृषि महोत्सव को मप्र राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसकी समृद्धि से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भगवान बलराम की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने की पहल किसानों के सम्मान और कृषि विकास को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र सिंह नागेश, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, कप्तान सिंह यादव एवं रामसनेही पाठक ने भी संबोधित किया।

प्राकृतिक खेती एवं आधुनिक कृषि यंत्रों की लगी प्रदर्शनी
नरसिंहपुर मंडी प्रांगण में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणालियों एवं कृषि नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिले के प्रगतिशील किसानों ने अपने नवाचारों के अनुभव भी साझा किए। इनमें ग्राम चीलाचौनकलां, विकासखंड नरसिंहपुर के इन्द्रपाल पटेल शामिल है, जो नरवाई प्रबंधन एवं सुपर सीडर से बोनी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार विकासखंड चीचली के ग्राम पुसारिया की श्रीमती शिवानी कौरव प्राकृतिक खेती एवं केंचुआ खाद इकाई के माध्यम से कृषि को प्रोत्साहित कर रही हैं। विकासखंड गोटेगांव के ग्राम रीछा के लक्ष्मण पटेल कृषक एवं प्राकृतिक ढाई/ड्रिप-डाल उत्पादन से संबंधित गतिविधियों में अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कपिल यार्दे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे सहित बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान और गणमान्यजन उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed