,

मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा कलेक्टरों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर धान खरीदी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने खरीदी केंद्रों पर सुचारू संचालन करने के लिए अधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।…

मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा कलेक्टरों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायपुर,

मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर धान खरीदी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने खरीदी केंद्रों पर सुचारू संचालन करने के लिए अधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के विभिन्न संग्रहण केंद्रों में उपलब्ध भंडारण क्षमता, आवश्यक संसाधनों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विकासशील ने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे धान खरीदी से जुड़े सभी पहलुओं जैसे बारदाने की उपलब्धता, तौल व्यवस्था, किसानों को समय पर भुगतान और अवैध धान के परिवहन रोकने की कुशल प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में कलेक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed