,

मुख्यमंत्री ने रेजांगला शौर्य एवं यदुकुल सम्मान दिवस पर कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेजांगला के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि रेजांगला में भारतीय सैनिकों की लड़ाई भारतीय सैन्य इतिहास में साहस और सर्वोच्च बलिदान का गौरवशाली अध्याय है। रेजांगला के वीरों का शौर्य पूरी दुनिया याद रखेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेजांगला शौर्य दिवस पर 1962 के भारत चीन…

मुख्यमंत्री ने रेजांगला शौर्य एवं यदुकुल सम्मान दिवस पर कार्यक्रम को वर्चुअली सम्बोधित किया

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रेजांगला के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि रेजांगला में भारतीय सैनिकों की लड़ाई भारतीय सैन्य इतिहास में साहस और सर्वोच्च बलिदान का गौरवशाली अध्याय है। रेजांगला के वीरों का शौर्य पूरी दुनिया याद रखेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेजांगला शौर्य दिवस पर 1962 के भारत चीन रेजांगला युद्ध के शहीदों के बलिदान को नमन के लिए नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में श्रीकृष्ण यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा को गांधी सागर से वर्चुअली संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि 1962 के भारत-चीन रेजांगला के युद्ध में भारत माता के वीर सपूतों ने अद्भुत शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया। रेजांगला शौर्य दिवस के अवसर पर देशवासी इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के बलिदान को नमन कर रहे हैं। हमारे वीर सैनिकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अद्म्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान के बलबूते अद्भुत पराक्रम की मिसाल प्रस्तुत की। मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेजांगला की रणभूमि में कुमाऊं रेजिमेंट के 120 रणबांकुरों के नेतृत्वकर्ता शहीद मेजर शैतान सिंह भाटी की वीरता और समर्पण को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि मेजर भाटी ने बर्फीली पहाड़ियों के बीच कठिन परिस्थितियों में कुशल नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेजांगला के युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। रेजांगला की भूमि पर भारतीय सैनिकों की वीरता ने संख्या को चुनौती दी, साहस ने संकट को पराजित किया और राष्ट्रभक्ति ने मृत्यु को मात दी। रेजांगला के वीरों ने दुनिया को बता दिया कि सैनिकों की शक्ति उनके हथियारों में नहीं, बल्कि उनके हृदय में होती है। रेजांगला शौर्य दिवस हमें भगवान श्रीकृष्ण के अतीत के गौरवशाली काल का स्मरण करा रहा है, जिसके कारण से यदुवीरों की पहचान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत हर क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारतीय सेना आधुनिक हो रही है, देश का रक्षा उत्पादन निरंतर बढ़ रहा है और भारतीय सैनिक दुश्मन को माकूल जवाब देने के लिए तैयार हैं। रेजांगला में तत्कालीन समय में कई चुनौतियां थी, लेकिन हमारे वीरों ने अपने संघर्ष और खून से स्वर्णिम इतिहास लिखा है। यह किसी जाति और समाज से बंधा नहीं, बल्कि पूरे भारत वर्ष का गौरव बढ़ाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दीपावली पर्व के अवसर पर प्रदेश में गोवर्धन पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाया है। प्रदेश में कृष्ण से जुड़े सभी लीला स्थलों को भव्य तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी के साथ किसानों की समृद्धि के लिए गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो अपने घर गाय को पाले, वही गोपाल होता है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में बचपन से अनेक चुनौतियां रहीं, लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत, साहस, पुरुषार्थ और पराक्रम से चुनौतियों को परास्त कर मार्ग निकाला। वे कभी गांव की संस्कृति को नहीं भूले, श्रीकृष्ण ने मोर मुकुट को सिर माथे पर लगाकर अपनी संस्कृति पर गर्व करने का संदेश दिया। उन्होंने सच्चाई, अच्छाई और धर्म के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया। भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत के युद्ध के मैदान में चारों वेदों और धर्मशास्त्रों का सार पवित्र गीता ग्रंथ हमें दिया है, जो सनातन संस्कृति की धरोहर है। गीता में कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश मिलता है। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण यादव महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed