इंदौर में जुटा किरार समाज, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिरकत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के ‘किरार कुंभ’ कार्यक्रम में हुए शामिल किरार समाज मेरे बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है, इस समाज के संस्कारों ने मुझे जीवन की दिशा दी- शिवराज सिंह चौहान* अपने लिए जिए तो क्या जिए, जो समाज,…

इंदौर में जुटा किरार समाज, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिरकत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के ‘किरार कुंभ’ कार्यक्रम में हुए शामिल

किरार समाज मेरे बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है, इस समाज के संस्कारों ने मुझे जीवन की दिशा दी- शिवराज सिंह चौहान*

अपने लिए जिए तो क्या जिए, जो समाज, देश और जनता के लिए जीता है, उसका जीवन ही वास्तव में सार्थक है- शिवराज सिंह चौहान

समाज का कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे, उसकी पढ़ाई पूरी कराने की जिम्मेदारी हम सबकी है- शिवराज सिंह चौहान

हमारे बच्चे केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें, स्वरोजगार और उद्योग के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं- शिवराज सिंह चौहान

नशा शरीर, स्वास्थ्य, धन और परिवार सब बर्बाद कर देता है, समाज मिलकर नशामुक्ति का संकल्प ले- शिवराज सिंह चौहान
नई दिल्ली
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में आयोजित अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के 'किरार कुंभ' में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और उपस्थित समाजबंधुओं का अभिनंदन करते हुए समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किरार समाज मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसी समाज के संस्कारों और माता-पिता के आशीर्वाद ने मुझे जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से उठाएं, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ें और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।

किरार समाज मेरे बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि किरार समाज मेरे बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है। जिस समाज में हमने जन्म लिया, जिसके संस्कारों में पले-बढ़े और जिसके कारण माता-पिता का आशीर्वाद और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली, उस समाज के प्रति हमारा विशेष दायित्व है। उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिन्हें मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। मैं जैत जैसे छोटे से गांव में किसान परिवार में पैदा हुआ। बचपन से ही मन में कुछ करने की तड़प थी। दादाजी के स्वर्गवास के बाद घर में मिली श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति को मैंने तीसरी-चौथी कक्षा में पढ़ने का प्रयास किया। पहली बार पढ़ा तो समझ नहीं आया, फिर दोबारा, तीसरी और चौथी बार पढ़ता रहा। गीता ने मुझे जीवन का सबसे बड़ा संदेश दिया कि जीवन केवल अपने लिए जीने में नहीं है। अपने लिए जिए तो क्या जिए, तू जी ए दिल जमाने के लिए। जो दूसरों के लिए, समाज के लिए, देश के लिए और जनता के लिए जीता है, उसका जीवन ही वास्तव में सार्थक होता है। उन्होंने कहा कि गीता से मुझे यह सीख मिली कि जो काम हमारे हिस्से में आया है, उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी से करना चाहिए।

अन्याय के खिलाफ बचपन से ही मन में थी संघर्ष की तड़प
शिवराज सिंह चौहान ने अपने बचपन का एक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि जैत गांव में उस समय मजदूरों को बहुत कम मजदूरी दी जाती थी। हरवाए और चरवाहे सुबह से लेकर रात तक काम करते थे और बदले में उन्हें केवल ढाई पाई मजदूरी मिलती थी। एक दिन गांव का एक छोटा चरवाहा देर से आया तो उसे डांट और मार का सामना करना पड़ा। यह देखकर मेरे मन में बहुत पीड़ा हुई। मुझे लगा कि सुबह से रात तक काम कराने के बाद इतनी कम मजदूरी देना अन्याय है। मैंने गांव के मजदूरों को मंदिर में बैठक के लिए बुलाया और उनसे कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाओ। अगले दिन गांव में गैस बत्ती लेकर जुलूस निकाला और नारे लगाए कि ढाई पाई नहीं तो काम नहीं, जुलूस जैसे ही घर के पास पहुंचा, कक्का जी डंडा लेकर बाहर आ गए। बाकी मजदूर तो भाग गए, लेकिन मैं फंस गया। उस दिन खूब पिटाई हुई और मुझे भोपाल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि उस उम्र में भी मन में अन्याय के खिलाफ लड़ने और लोगों के लिए काम करने की तड़प थी। उसी संघर्ष और सेवा की भावना के कारण आज शिवराज सिंह चौहान आपके सामने खड़ा है।

प्रतिभाओं का सम्मान हो, दिसंबर में भोपाल में होगा बड़ा आयोजन
केंद्रीय मंत्री ने किरार समाज की इंदौर इकाई को प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं को पहचानना, उनका सम्मान करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना अत्यंत आवश्यक है। हर जिले में प्रतिभा सम्मान के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह जी ने भी पूरे देश की प्रतिभाओं के सम्मान के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूज्य माताजी के स्वर्गवास के बाद पारिवारिक परंपरा के अनुसार सवा महीने तक घर से बाहर नहीं निकला जाता है, लेकिन केंद्र सरकार में मंत्री होने के कारण मुझे अपने दायित्वों का निर्वहन करना पड़ रहा है। साधना जी ने कहा है कि सवा महीने के बाद वे फिर से कार्यक्रमों में जाना प्रारंभ करेंगी। दिसंबर महीने में भोपाल में समाज की प्रतिभाओं के सम्मान का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे देश से प्रतिभाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

कोई प्रतिभाशाली बच्चा आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे
शिवराज सिंह चौहान ने समाज के लोगों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि हर बच्चे में बुद्धि, क्षमता, प्रतिभा और योग्यता होती है। कोई भी बच्चा कमजोर नहीं होता। भगवान ने सभी को बुद्धि दी है, जरूरत है तो केवल सही अवसर और प्रोत्साहन की।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports